{"_id":"674c1533a1d50542ef045695","slug":"woman-dies-due-to-wild-bear-attack-2024-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pali News: जंगली भालू ने किया महिला पर हमला, उपचार के दौरान महिला की हुई मौत हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pali News: जंगली भालू ने किया महिला पर हमला, उपचार के दौरान महिला की हुई मौत हुई मौत
Sun, 01 Dec 2024 01:20 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sun, 01 Dec 2024 01:20 PM IST
सार
Pali News: पाली में रविवार सुबह जंगल में बकरियों के लिए पेड़ की टहनियां तोड़ने गई महिला पर जंगली भालू ने हमला कर दिया। भालू ने महिला का चेहरा बुरी तरह नोच लिया। हॉस्पिटल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतका
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पाली जिले के सिरियारी के निकट जूनी फुलाद निवासी संतोष (35) पत्नी रामसिंह रावत रविवार सुबह पर्वत सिंह की धुनी के निकट जंगल में बकरियों के लिए पेड़ की टहनियां लेने गई थी। टहनियां तोड़ते वक्त अचानक इस महिला पर जंगली भालू ने हमला कर दिया। भालू के अचानक हुए इस हमले से महिला घबरा गई और जब वह चिल्लाई तो उसकी आवाज सुनकर पास के खेत में काम कर रहे स्थानीय निवासी महिला की मदद के लिए पहुंचे, लेकिन तब तक भालू वहां से भाग चुका था।
विज्ञापन
उपचार के दौरान हुई मौत
हमले के दौरान जंगली भालू ने महिला का चेहरा बुरी तरह नोच लिया, जिसके चलते उसे गंभीर स्थिति में पाली के बांगड़ अस्पताल लाया गया। बांगड़ अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
बेटे की बची जान
महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर आस-पास के खेत में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे। घटना के वक्त मृतका का 8 वर्षीय पुत्र भी कुछ ही दूरी पर मौजूद था जो भालू की आवाज सुनकर वहां से भाग गया जिससे उसकी जान बच गई।
विज्ञापन