{"_id":"6315ecacfa6266007824433b","slug":"woman-dies-due-to-electrocution-in-tonk-son-condition-is-critical","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: कपड़े सुखाने गई मां की चीख सुन बेटा बचाने दौड़ा, करंट लगने से महिला की मौत, बेटे की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: कपड़े सुखाने गई मां की चीख सुन बेटा बचाने दौड़ा, करंट लगने से महिला की मौत, बेटे की हालत गंभीर
Mon, 05 Sep 2022 06:04 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 05 Sep 2022 06:04 PM IST
सार
राजस्थान के टोंक जिले में करंट लगने से एक महिला की मौत होने का मामला सामने आया है। महिला नहाकर कपड़ सुखने के लिए तार पर डाल रही थी कि इसी दौरान करंट लगा और महिला गंभीर रूप से झुलस गई। उसको बचाने आए उसका बेटा भी झुलस गया। फिलहाल, बेटे का इलाज जारी है।
विज्ञापन
करंट लगने से महिला की मौत, बेटे की हालत गंभीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टोंक जिले के बनेठा कस्बे में सोमवार सुबह नहाकर तार पर कपड़े सुखाते समय महिला की करंट लगने से मौत हो गई। जबकि उसे बचाने गया उसका बेटा भी गंभीर रूप से करंट लगने से झुलस गया। बेटे का इलाज सआदत अस्पताल में जारी है।
विज्ञापन
बनेठा थाना प्रभारी भंवर लाल मिना ने बताया, बनेठा निवासी मनभर देवी (40) पत्नी विकास स्वामी सुबह करीब आठ बजे नहाकर कपड़े सुखाने के तार पर धुले हुए कपड़े सुखा रही थी। इस दौरान तार में अर्थिंग बनकर आ रहे करंट से मनभर देवी झुलस गई। उसकी चीख पुकार सुनकर उसका बेटा लक्की (12) दौड़ा आया और उसे बचाने लगा। इस दौरान वह भी करंट की चपेट में आने से झुलस गया।
विज्ञापन
बता दें कि बाद में परिवार के अन्य लोगों को पता लगा तो उन्होंने बिजली बंद करवाकर मां और बेटे को बनेठा अस्पताल ले गए। जहां दोनों की हालत गंभीर होने से टोंक रेफर कर दिया। यहां इमरजेंसी में मनभर को मृत घोषित कर दिया। उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया हैं। बच्चे का इलाज जारी है।
विज्ञापन