फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Woman dies due to drowning in Parvati river Dholpur

Rajasthan: पति को खेत पर खाना देकर लौट रही महिला नदी में गिरी, 12 घंटे बाद निकाला गया शव

Thu, 13 Oct 2022 03:46 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 13 Oct 2022 03:46 PM IST
सार

धौलपुर के एक गांव की महिला बुधवार देर शाम पति को खेत पर खाना देने गई थी। वहां से वापस लौटते समय उसका पैर फिसल गया और वह नदी में गिर गई। गुरुवार को उसका शव नदी से बाहर निकाला गया। 

विज्ञापन
Woman dies due to drowning in Parvati river Dholpur
नदी किराने धरने पर बैठे ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के धौलपुर जिले के सरमथुरा थाना इलाके के चकईया पुरा गांव में बुधवार देर शाम एक हादसा हो गया। पति को खेत पर खाना देकर लौट रही महिला पैर फिसलने से पार्वती नदी में जा गिरी। पुलिस और स्थानीय लोगों ने करीब 12 घंटे बाद महिला शव नदी से बाहर निकाला। 

विज्ञापन


इधर, गुरुवार सुबह महिला का शव मिलने के बाद उसके परिजन 3 सूत्री मांगों को लेकर नदी किनारे धरने पर बैठ गए। जहां पुलिस और प्रशासन के अधिकारी ग्रामीणों ने वार्ता की। सरमथुरा थाना प्रभारी देवेंद्र शर्मा ने बताया कि बुधवार शाम करीब 7 बजे चकईया पुरा गांव की रहने वाली महिला कमलापति उर्फ बसंती (35) पत्नी महाराज सिंह अपने पति को खेत पर खाना देकर वापस घर लौट रही थी। 
विज्ञापन


रास्ते में पार्वती नदी की रपट पर पैर फिसलने के कारण महिला नदी में जा गिरी। महिला के नदी में गिरते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। गुरुवार सुबह करीब 7 बजे महिला का शव नदी से बाहर निकाला गया। ग्रामीणों ने नदी किनारे शव रखकर अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया है। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचे तहसीलदार उत्तम चंद बंसल और थाना प्रभारी से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता, एक बच्चे को सरकारी नौकरी और पार्वती नदी की रपट पर पुल बनाने की मांग की है। घटना को लेकर थाना प्रभारी ने बताया कि महिला के परिजनों और ग्रामीणों से बातचीत कर उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। फिलहाल ग्रामीणों से समझाइश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed