Rajasthan: झुंझुनू में पंखे के फंदे से लटकी मिली महिला की लाश, आरोप-दो बेटियां होने पर ससुराल पक्ष ने की हत्या
आरोप है कि दो बेटी होने पर ससुराल वाले विवाहिता को दहेज के लिए परेशान कर रहे थे। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि उनके पहुंचने पहले विवाहिता की लाश फंदे से उतारकर सबूत मिटाया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झुंझुनू में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतका के पीहर पक्ष ने ससुराल पक्ष पर पंखे से लटकाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। आरोप यह भी है कि बेटी होने पर विवाहिता को ससुराल के लोग परेशान करते थे।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार झुंझुनू जिले के मुकुन्दगढ थाना इलाके में एक विवाहिता अपने कमरे में पंखे से लटकी हुई मिली। विवाहिता की देर रात ससुराल में मौत हो गई थी। जिसके बाद पुलिस की ओर पीहर पक्ष को जानकारी दी गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने आरोप लगाया कि उनके पहुंचने से पहले मृतक की बॉडी के साथ छेड़छाड़ कर सबूत मिटाने की कोशिश की गई। जब वह मौके पर पहुंचे तो जिसे कमरे में बॉडी रखी हुई थी, वहां जाने नहीं दिया गया।
इस संबंध में मृतका के छोटे भाई महेश कुमार ने सुसराल पक्ष के खिलाफ मुकुन्दगढ़ थाना में रिपोर्ट दी है। जिसमें मृतका के पति नरेन्द्र, ससुर करणीराम ननद पुष्पा और सुनील कुमार सहित अन्य लोगों पर दहेज के लिए पंखे पर लटकाकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
उसने बताया कि 19 फरवरी 2017 को पूनम को पहली लड़की हुई थी। पहली लड़की होने से ससुराल के लोग नाराज थे। इसके कुछ दिनों के बाद से ही दहेज के लिए परेशान करने लगे। जिसकी वजह पूनम पीहर आ गई थी। उसके बाद समझौता होने के बाद पूनम वापस ससुराल चली गई लेकिन उसके कुछ दिन बाद ससुराल के लोग वापस दहेज के लिये परेशान करने लगे। दोबारा समझौता होने पर वह ससुराल में रह रही थी। इसी बीच उसने एक बेटी को जन्म दिया।
दो बेटी होने से पूनम के ससुराल वाले उसे और परेशान करने लगे मृतक के छोटे भाई ने बताया कि वह अपनी बहन से तीन दिन से बात करने की कोशिश कर रहे थे। उसके बहन ने फोन पर बात करने की कोशिश की थी लेकिन उसके पति ने फोन काट दिया।बृजलालपुरा निवासी पूनम की पाबाना हाल मुकुन्दगढ निवासी नरेंद्र के साथ 16 मई 2016 को शादी हुई थी। उसकी 5 साल और 3 महीने की बेटी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।