फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Woman dead body found hanging from ceiling fan in Jhunjhunu

Rajasthan: झुंझुनू में पंखे के फंदे से लटकी मिली महिला की लाश, आरोप-दो बेटियां होने पर ससुराल पक्ष ने की हत्या

Fri, 18 Nov 2022 08:29 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू Published by: रोमा रागिनी Updated Fri, 18 Nov 2022 08:29 AM IST
सार

आरोप है कि दो बेटी होने पर ससुराल वाले विवाहिता को दहेज के लिए परेशान कर रहे थे। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि उनके पहुंचने पहले विवाहिता की लाश फंदे से उतारकर सबूत मिटाया गया है।

Woman dead body found hanging from ceiling fan in Jhunjhunu
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

झुंझुनू में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतका के पीहर पक्ष ने ससुराल पक्ष पर पंखे से लटकाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। आरोप यह भी है कि बेटी होने पर विवाहिता को ससुराल के लोग परेशान करते थे।


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार झुंझुनू जिले के मुकुन्दगढ थाना इलाके में एक विवाहिता अपने कमरे में पंखे से लटकी हुई मिली। विवाहिता की देर रात ससुराल में मौत हो गई थी। जिसके बाद पुलिस की ओर पीहर पक्ष को जानकारी दी गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने आरोप लगाया कि उनके पहुंचने से पहले मृतक की बॉडी के साथ छेड़छाड़ कर सबूत मिटाने की कोशिश की गई। जब वह मौके पर पहुंचे तो जिसे कमरे में बॉडी रखी हुई थी, वहां जाने नहीं दिया गया।


इस संबंध में मृतका के छोटे भाई महेश कुमार ने सुसराल पक्ष के खिलाफ मुकुन्दगढ़ थाना में रिपोर्ट दी है। जिसमें मृतका के पति नरेन्द्र, ससुर करणीराम ननद पुष्पा और सुनील कुमार सहित अन्य लोगों पर दहेज के लिए पंखे पर लटकाकर हत्या करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

उसने बताया कि 19 फरवरी 2017 को पूनम को पहली लड़की हुई थी। पहली लड़की होने से ससुराल के लोग नाराज थे। इसके कुछ दिनों के बाद से ही दहेज के लिए परेशान करने लगे। जिसकी वजह पूनम पीहर आ गई थी। उसके बाद समझौता होने के बाद पूनम वापस ससुराल चली गई लेकिन उसके कुछ दिन बाद ससुराल के लोग वापस दहेज के लिये परेशान करने लगे। दोबारा समझौता होने पर वह ससुराल में रह रही थी। इसी बीच उसने एक बेटी को जन्म दिया।


दो बेटी होने से पूनम के ससुराल वाले उसे और परेशान करने लगे मृतक के छोटे भाई ने बताया कि वह अपनी बहन से तीन दिन से बात करने की कोशिश कर रहे थे। उसके बहन ने फोन पर बात करने की कोशिश की थी लेकिन उसके पति ने फोन काट दिया।बृजलालपुरा निवासी पूनम की पाबाना हाल मुकुन्दगढ निवासी नरेंद्र के साथ 16 मई 2016 को शादी हुई थी। उसकी 5 साल और 3 महीने की बेटी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed