{"_id":"63590799cd319c57bd3a94bc","slug":"woman-cop-molested-in-bus-accused-young-man-assaulted-churu","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: ससुराल जा रही महिला पुलिसकर्मी से बस में छेड़छाड़, विरोध पर युवक ने की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: ससुराल जा रही महिला पुलिसकर्मी से बस में छेड़छाड़, विरोध पर युवक ने की मारपीट
Wed, 26 Oct 2022 03:40 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 26 Oct 2022 03:40 PM IST
सार
पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक चूरू के भर्तियां जिला अस्पताल में संविदा पर वार्ड बॉय का कार्य करता है। महिला पुलिसकर्मी ने आरोपी के खिलाफ चूरू के कोतवाली थाने में केस दर्ज करवाया है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान के चूरू जिले में एक महिला पुलिसकर्मी के मारपीट का मामला सामने आया है। आरोपी खांसोली गांव का रहने वाला है और एक संविदा कर्मी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना में कार्यरत एक महिला पुलिसकर्मी रोडवेज बस से अपने ससुराल जा रही थी। बस में बैठा खांसोली गांव के सुरेश कुमार ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। महिला पुलिसकर्मी ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। अधिक विरोध करने पर आरोपी युवक ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। जिसके बाद बस में सवार अन्य लोगों ने महिला पुलिसकर्मी को उससे बचाया।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक चूरू के भर्तियां जिला अस्पताल में संविदा पर वार्ड बॉय का कार्य करता है। महिला पुलिसकर्मी ने आरोपी के खिलाफ चूरू के कोतवाली थाने में केस दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच शुरू कर आरोपी की तलाश शुरू कर रही है।
विज्ञापन