फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Wife planned for husband murder with lover said first you kill the husband then I will come with you

खुलासा : पत्नी ने कहा- उसे मार दो फिर तुम्हारे साथ आऊंगी, प्रेमी ने रेत दिया गला

Wed, 13 Jan 2021 04:14 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दांतारामगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दांतारामगढ़ Published by: प्रियंका तिवारी Updated Wed, 13 Jan 2021 04:14 PM IST
विज्ञापन
Wife planned for husband murder with lover said first you kill the husband then I will come with you
पुलिस की गिरफ्त में आरोपित - फोटो : सोशल मीडिया

राजस्थान से एक के बाद एक हत्या के मामले सामने आ रहे हैं। राज्य के सीकर जिले के दांतारामगढ़ में एक पत्नी ने अपने ही पति के हत्या करवा दी। उसने अपने प्रेमी से कहा था कि जब तक तू मेरे पति की हत्या नहीं करेगा, तब तक मैं तेरे साथ नहीं चलूंगी।  

विज्ञापन


प्रेमिका के कहने पर की हत्या
इस बात पर श्रीरामपुरा गांव के निवासी 22 वर्षीय बनवारी लाल ने अपने बुआ के पोते खाचरियावास गांव के रहने वाले 25 वर्षीय कृष्ण कुमार रैगर के साथ मिलकर नागौर जिले के बड़ का चारणवास गांव निवासी 33 वर्षीय बोदूराम की गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि मृतक के सिर व गले में धारदार हथियार से दिए गए चोट के निशान थे। 
विज्ञापन


धारदार हथियार से गला रेत दिया
पुलिस के अनुसार, मृतक बोदूराम रंगाई- पुताई का काम करता था। बनवारी लाल ने उसे काम के बहाने सोमवार शाम को फोन कर घाटवा गांव बुलाया। इस पर बोदूराम घर वालों को बताकर चला गया। इसके बाद हत्यारों ने मंगलवार तड़के बोदूराम की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की पूछताछ जारी
इस बात पर अभी संशय है कि आरोपियों ने बोदूराम की हत्या कहां की। गांव वालों को उसका शव बड़ का चारणवास से दांतारामगढ़ की ओर जाने वाले मार्ग पर दो किमी दूर बालाजी मंदिर के सामने पड़ा मिला। मामले में आरोपियों से पुलिस की पूछताछ जारी है। 

भाई ने दर्ज कराई हत्या की रिपोर्ट
एसपी कुंवर राष्ट्रदीप ने प्रेस काॅन्फ्रेंस कर बताया कि मृतक के परिजन सोमवार रात से उसकी तलाश करते रहे थे। मंगलवार तड़के उन्हें बोदूराम की हत्या की जानकारी मिली। ऐसे में मृतक के भाई जगदीश प्रसाद ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सूचना पर पहुंची नीमका थाना पुलिस ने शव को दांता सीएचसी में रखवाया। 

पत्नी ने स्वीकार की सच्चाई
शक होने पर पुलिस ने मृतक की पत्नी लक्ष्मीदेवी से गहनता से पूछताछ की। ऐसे में उसने पुलिस के सामने हत्या की साजिश की बात स्वीकार कर ली। वह दो साल से अपने मायके काटिया में ही रह रही थी। उसका दो साल का बेटा भी है। उसने पुलिस को बताया कि वह बोदूराम के साथ नहीं रहना चाहती थी। इसलिए उसने प्रेमी बनवारी लाल से कहा कि जब तक तू मेरे पति की हत्या नहीं करेगा, तब तक मैं तेरे साथ नहीं चलूंगी। उसने बताया कि इस हत्या में बनवारी की बुआ का पोता कृष्ण कुमार रैगर भी शामिल है। 


सभी आरोपित धरे
पूछताछ में जुर्म कबूल करने पर पुलिस ने पहले लक्ष्मी देवी को गिरफ्तार किया। इसके बाद पुलिस की एक टीम ने कृष्ण रैगर को खाचरियावास गांव से तो बनवारी लाल को जयपुर से दबोच लिया। बता दें, दांतारामगढ़ में चार दिन पहले भी एक युवक ने अपने चचेरे भाई की गला रेत कर हत्या कर दी थी। करड़ गांव में कैलाश चंद रैगर ने अपने ही चाचा के 13 वर्षीय बेटे उत्तम का ब्लेड से गला काट दिया था, जिसका लाइव वीडियो भी सामने आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed