फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   wife killed husband in Bikaner accused women arrested

Rajasthan: शराब पार्टी से परेशान पत्नी ने हथौड़े से वार कर पति को उतारा मौत के घाट, घर के बाड़े में शव दफनाया

Sat, 28 May 2022 05:18 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: रोमा रागिनी Updated Sat, 28 May 2022 05:18 PM IST
सार

बीकानेर में 26 दिन से लापता युवक की लाश उसके घर के बाड़े से मिली। उसकी पत्नी ने ही युवक की हत्या कर शव दफना दिया था।

विज्ञापन
wife killed husband in Bikaner accused women arrested
बीकानेर में पति की हत्या - फोटो : Social Media

विस्तार

बीकानेर में एक पत्नी ने पति के सिर पर हथौड़े से वार कर हत्या कर दी। इसके बाद पत्नी ने चार फीट गहरा गड्ढा खोदकर शव को गाड़ दिया। 26 दिन बाद शव को जेसीबी की सहायता से बाहर निकाला गया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को मोर्चरी में रखवाया है।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार दो मई को लूणकरणसर के कपूरीसर गांव में द्वारका प्रसाद पूनिया की घर में हत्या कर दी गई। इस दौरान पिता सहित घरवाले सो गए थे। जब सुबह बेटा नहीं दिखा तो पिता ने बहू मनोज से पूछा। उसने बताया कि वे बाहर चले गए। एक दो दिन बाद जब द्वारका प्रसाद नहीं लौटा तो परिजनों ने उसे ढूंढना शुरू कर दिया। जब वह नहीं मिला तो मृतक के चचेरे भाई ने पुलिस में रिपोर्ट लिखाने की बात कही लेकिन परिजनों ने कहा कि वह मिल जाएगा।

विज्ञापन


शव को घर के बाड़े में दफनाया

वहीं चचेरे भाई का भाभी पर शक गहरा गया। शुक्रवार को चचेरे भाई ने मृतक की पत्नी मनोज से सख्ती से पूछताछ की। इस दौरान मनोज ने चौंकाने वाला खुलासा किया। उसने बताया कि उसने पति की हत्या कर दी है और शव घर के पास बाड़े में ही दफना दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


शराब पार्टी से परेशान होकर की हत्या

आरोपी पत्नी ने पुलिस को बताया कि वह पति के शराब पीने की आदत से परेशान थी। घर में रोज रोज होने वाली शराब पार्टियों से वह तंग आ चुकी थी। इसलिए पति जब घर आया तो उसने उसपर हथौड़े से हमला कर हत्या कर दी। रात के अंधेरे का फायदा उठाकर उसने शव को गड्ढा में दफना दिया। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वारदात में और कोई शामिल था या महिला अकेली थी। पुलिस ने अब मनोज को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed