फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   wife killed by husband and his cousin brother in Sawai Madhopur

Rajasthan: ससुराल आकर रुका युवक, फिर चचेरे भाई के साथ मिलकर पत्नी को दे दी दर्दनाक मौत

Sat, 05 Nov 2022 11:05 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 05 Nov 2022 11:05 PM IST
सार

मनीषा बैरवा की शादी एक साल पहले दौसा जिले के रहने वाले महेश के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही मनीषा के ससुराल वाले उसे दहेज के लिए परेशान कर रहे थे। इस कारण वह अपने मायके में रह रही थी।

विज्ञापन
wife killed by husband and his cousin brother in Sawai Madhopur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में एक पति ने पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी पति ने अपने चचेरे भाई के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। मृतका दहेज की मांग से तंग आकर अपने ससुराल आ गई थी। आरोपी पति अपने चचेरे भाई के साथ उसे लेने के लिए आया था। रात में ससुराल वालों के सो जाने के बाद उसने भाई के साथ मिलकर पत्नी की हत्या कर दी और फरार हो गया। सुबह मृतका के परिजनों को घटना की जानकारी लगी, जिसके बाद उन्होंने केस दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी पति के चचेरे भाई को गिरफ्तार कर लिया है।  

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामला सवाई माधोपुर के बाटोदा थाना इलाके के चांदनहोली गांव का है। जानकारी के अनुसार मनीषा बैरवा की शादी एक साल पहले दौसा जिले के चांदपुर की ढाणी के रहने वाले महेश के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही मनीषा के ससुराल वाले उसे दहेज के लिए परेशान कर रहे थे। इस कारण वह अपने मायके में आकर रह रही थी। बीती तीन नवंबर को मनीषा का पति महेश अपने चचेरे भाई के साथ अपनी ससुराल चांदनहोली आया था। रात को खाना खाने के बाद सभी सोने चले गए।
विज्ञापन


सुबह मनीष की मां उठी तो उनकी बेटी के कमरे में ताला लगा हुआ था। साथ ही दामाद और उसका चचेरा भाई भी घर पर नहीं थे। जिसकी जानकारी उसने परिवार के अन्य लोगों को दी। बाद में मनीषा के कमरे का ताला तोड़कर देखा तो चारपाई के नीचे उसका शव पड़ा हुआ था। हत्या की सूचना से गांव में सनसनी फैल गई। हत्या के विरोध में गांव वालों ने प्रदर्शन कर आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक मनीषा की मां ने आरोप लगाया कि दामाद महेश और उसके चचेरे भाई ने गला घोंटकर बेटी की हत्या की है। वह उसे दहेज के  लिए परेशान कर रहे थे। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी महेश के चचेरे भाई को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। हालांकि, अब तक आरोपी पति फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed