फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Wife illegal relationship with brother in law troubled husband committed suicide in Jaipur

Rajasthan: मेरी पत्नी के साडू के साथ अवैध संबंध...सुसाइड नोट में ये लिखकर युवक ने ट्रेन के आगे लगाई छलांग

Sun, 02 Jul 2023 08:22 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 02 Jul 2023 08:22 PM IST
सार

पत्नी की बेवफाई से परेशान एक पति ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। मरने से पहले उसने एक सुसाइड नोट लिखा है जिसमें उसने अपनी पत्नी और ससुराल वालों से परेशान होने की बात कही है। साथ पत्नी के अवैध संबंध उसके जीजा से होने का आरोप भी लगया है।  

विज्ञापन
Wife illegal relationship with brother in law troubled husband committed suicide in Jaipur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के जयपुर में एक पति ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। पत्नी की बेवफाई से तंग आकर पीड़ित पति ने ये कदम उठाया। पुलिस को मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें उसने अपनी पत्नी और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। 

विज्ञापन


युवक ने सुसाइड नोट में लिखा कि मेरी पत्नी के साडू के साथ अवैध संबंध हैं। पत्नी और ससुराल वालों से परेशान होकर आत्महत्या कर रहा हूं। इधर, पुलिस  मालपुरा गेट थाना पुलिस ने  युवक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। मृतक के पिता ने उसकी पत्नी सहित ससुरालवालों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज करवाया है।
विज्ञापन


पुलिस ने मिली जानकारी के अनुसार हिण्डौन करौली के रहने वाले प्रहलाद सैन (27) ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। मृतक युवक गोवर्धन नगर सांगानेर में किराए से रहता था और सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीती 29 जून को उसने  शिकारपुरा स्थित रेलवे ट्रेक पर ट्रेन के आगे छलांग लगाकर आत्महत्या कर दी। घटना की सूचना मिलने पर मालपुरा गेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान कर परिजनों को सूचना दी गई और शव को महात्मा गांधी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया गया। बाद में शव का पीएम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

मृतक प्रहलाद की जेब में पुलिस को सुसाइड नोट मिला। जिसे उसने मरने से पहले लिखा और फिर अपने जेब में रख लिया था। सुसाइड नोट में युवक ने  लिखा- मैं अपने साढू योगेन्द्र सैन, नगेन्द्र सैन, उसका साला मनमोहन और उनके घरवालों से परेशान होकर आत्महत्या कर रहा हूं। 


मेरी पत्नी के साडू योगेन्द्र के साथ नाजायज संबंध हैं। मेरी पत्नी और ससुरालवालों से मुझे बहुत परेशान कर दिया है, इस कारण मैं जान दे रहा है। मेरी मौत के जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई कर सजा दी जाए। इसी सुसाइड नोट के आधार पर मृतक प्रहलाद के पिता भरोसी लाल ने सभी आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed