फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Wife accuses husband of raping relatives in bharatpur

Rajasthan: दहेज नहीं देने पर पति ने रिश्तेदारों से कराया पत्नी का दुष्कर्म, खुद बनाता रहा वीडियो 

Sat, 30 Apr 2022 02:23 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 30 Apr 2022 02:23 PM IST
सार

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 2019 में उसकी शादी हरियाणा के पुंहाना में हुई थी। विवाह के कुछ दिन बाद ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। मायके से डेढ़ लाख रुपये और मोटरसाइकिल लाने के लिए उस पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था। मांग पूरी नहीं करने पर पति ने रिश्तेदारों से दुष्कर्म करा दिया।  

विज्ञापन
Wife accuses husband of raping relatives in bharatpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के भरतपुर में दुष्कर्म का एक ऐसा मामला सामने आया जिसने पुलिस को भी चौंका दिया। पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने वाले उसके रिश्तेदार ही हैं। उन्होंने पीड़िता के पति के कहने पर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। वह दहेज नहीं देने की बात से नाराज था इसलिए उसने दो रिश्तेदारों से अपनी पत्नी का दुष्कर्म कराया। साथ ही पूरी वारदात का वीडियो बनाकर उसे वीडियो वायरल करने की धमकी भी देने लगा।  

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जिले के कामां थाना में एक पीड़िता ने दुष्कर्म का केस दर्ज कराया। उसने पुलिस को बताया कि 25 मई 2019 को उसकी शादी हरियाणा के पुंहाना में हुई थी। विवाह के कुछ दिन बाद ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। मायके से डेढ़ लाख रुपये और मोटरसाइकिल लाने के लिए उस पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था। ऐसा नहीं करने पर उसे ससुराल वालों ने घर से निकाल दिया। इसके बाद से वह अपने मायके में रह रही थी।  
विज्ञापन


पीड़िता ने पुलिस को बताया कि छह महीने बाद पति घर आया और उसे अपने साथ ले गया। कुछ दिन बाद पति के बुलाने पर उसका जीजा और एक अन्य व्यक्ति घर आया। दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इसका वीडियो उसके पति ने बना लिया और कहा कि इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दहेज के रुपयों की कमी पूरी करेगा। पति की प्रताड़ना से तंग आकर महिला थाने पहुंची और उसके खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed