फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   widow keeps fast of Karwa Chauth in Jhunjhunu of Rajasthan

Karwa Chauth 2022: यहां विधवाएं भी करती हैं करवा चौथ का व्रत, रात में चांद के साथ ऐसे करती हैं पति का दीदार

Thu, 13 Oct 2022 09:52 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू Published by: रोमा रागिनी Updated Thu, 13 Oct 2022 09:52 AM IST
सार

राजस्थान में एक ऐसा जिला है, जहां विधवा अपने पति के लिए करवाचौथ का व्रत करती हैं। वे पूरा दिन निर्जला व्रत रखती हैं और चांद के निकलने के साथ ही अपने पति के लिए कामनाएं करती हैं। इन महिलाओं का पति के लिए पवित्र प्रेम देखकर दिल गदगद और आंखें छलक आती हैं।

विज्ञापन
widow keeps fast of Karwa Chauth in Jhunjhunu of Rajasthan
यहां विधवाएं करती हैं करवाचौथ - फोटो : Social Media

विस्तार

पूरे देश में आज करवाचौथ का त्योहार धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दिन सुहागिन महिलाएं दिनभर निर्जला व्रत रखती हैं। फिर सोलह श्रृंगार कर रात को चांद को देखकर पति की लंबी आयु और सुख समृद्धि की कामना करती है। आमतौर पर करवाचौथ का व्रत सुहागिन महिलाएं ही रखती हैं लेकिन राजस्थान में एक ऐसा जिला है, जहां विधवा करवा चौथ का व्रत रखती हैं और पति की लंबी उम्र की कामना करती है।

विज्ञापन

राजस्थान में करवाचौथ मनाने की एक अलग परंपरा है। यहां देश के लिए अपनी जान दे देने वाले सैनिकों की वीरांगनाएं भी धूमधाम से करवाचौथ का त्योहार मनाती हैं। उनका कहना है कि भले ही हम समाज की नजर में विधवा हैं लेकिन हमारे पति ने देश के लिए शहादत दी है। उनकी शहादत की वजह से ही देश की महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए करवाचौथ का व्रत रखती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्थान के झुंझुनू जिले को सैनिकों का जिला कहा जाता है। यहां हर घर में सैनिक हैं और हर घर के बेटे, पति और भाई ने देश की रक्षा में अपने प्राण न्योछावर किए हैं। शहीदों की इन वीरांगनाओं ने देश के लिए अपने पति को खो दिया हो लेकिन ये वीरांगनाएं आज भी अपने आप को सुहागिन मानती हैं। शहीद की इन विधवाओं का कहना है कि उनके पति ने देश के लिए कुर्बानी दी है और शहीद अमर होते है। यही वजह है कि शहीद हो चुके सैनिक की पत्नियां अपने अजर अमर सुहाग के लिए हर साल करवा चौथ का व्रत रखती हैं। 

विज्ञापन

ऐसे करती है पति के लिए पूजा

ये महिलाएं पूरा दिन भूखे-प्यासे अपने पति की याद में व्रत रखकर करवा चौथ की कहानी सुनती हैं। रात को वीरांगनाएं हाथों में पूजा की थाली और सामने पति की फोटो लगाकर दिए से आरती करती हैं। फिर अपने पति की तस्वीर को निहारती हैं और कहती हैं कि मेरे पति अमर हैं। वीरांगनाओं का अपने पति के लिए पवित्र प्रेम देखकर हर कोई भावुक हो उठता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed