{"_id":"624aba696bad8126a26daf3d","slug":"when-wife-refused-to-come-along-husband-set-himself-on-fire-in-nagaur","type":"story","status":"publish","title_hn":"आत्मघाती कदम: पत्नी ने साथ आने से मना किया तो पति ने खुद को लगाई आग, अजमेर में चल रहा इलाज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आत्मघाती कदम: पत्नी ने साथ आने से मना किया तो पति ने खुद को लगाई आग, अजमेर में चल रहा इलाज
Mon, 04 Apr 2022 02:59 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Mon, 04 Apr 2022 02:59 PM IST
सार
नागौर में पति से नाराज पत्नी आठ महीने से बच्चों के साथ मायके में रह रही थी। ससुराल पहुंचे पति ने उसे साथ चलने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया। इससे गुस्साए पति ने खुद को आग लगा ली।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नागौर में पत्नी से नाराज एक पति ने आग लगाकर आत्महत्या कर ली। वह अपनी पत्नी को लेने ससुराल आया था। नाराजगी के कारण पत्नी आठ महीने से मायके में रह रही थी। पति उसे ले जाने के लिए आया तो उसने जाने से मना कर दिया। इससे नाराज होकर पति ने मोटर साइकिल से पेट्रोल निकालकर खुद को आग लगा ली।
विज्ञापन
इसकी जानकारी पत्नी और ससुराल पक्ष के लोगों को लगी तो उन्होंने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक वह आधे से ज्यादा जल गया गया था। सूचना पर पहुंची परबतसर थाना पुलिस ने घायल अवस्था में उसे सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिकी इलाज के बाद उसे अजमेर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मामला रविवार का है। परबतसर पुलिस ने बताया कि सरवन राम पुत्र दुर्गाराम भार्गव निवासी निडर जयपुर ने घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल से पेट्रोल छिड़ककर खुदकुशी का प्रयास किया। घायल हालात में उसे परबतसर अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे अजमेर रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि उसकी पत्नी फूलन देवी अपने दो बच्चों के साथ पिछले 8 महीने से मायके रह रही है। शनिवार को सरवण अपनी पत्नी और अपने बच्चों को लेने के लिए ससुराल पहुंचा था। इसी दौरान कहासुनी के बाद सरवन ने मोटरसाइकिल से पेट्रोल निकालकर खुद को आग लगा ली। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।