फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   When the girls refused to molest young man was shot dead in Sikar 

Rajasthan: लड़कियों को छेड़ने से मना किया तो युवक को जमकर पीटा, फिर गोली मारकर कर दी हत्या    

Fri, 03 Jun 2022 02:53 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 03 Jun 2022 02:53 PM IST
सार

सीकर में लड़कियों से छेड़छाड़ करने से इनकार करने पर बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के विरोध में ग्रामीण थाने के बाहर विरोध कर रहे हैं।

विज्ञापन
When the girls refused to molest young man was shot dead in Sikar 
अलवर में प्रेम प्रसंग में हत्या - फोटो : Social Media

विस्तार

राजस्थान के सीकर में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक ने लड़कियों से छेड़छाड़ कर रहे आरोपियों से ऐसा करने से मना किया था। इसी बात पर उसका विवाद हो गया, जिसके बाद आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद से इलाके में तनाव है। सूचना पर पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने पत्थर और लाठियां लेकर खदेड़ दिया। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों की भीड़ थाने के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रही है। 

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामला जिले के नीमका थाना इलाके का है। यहां चीपलाटा के मोती डूंगरी निवासी कृष्ण कुमार कीर (30) की गुरुवार देर रात हत्या कर दी गई। गांव की लड़कियों से छेड़छाड़ करने को लेकर मृतक का कुछ लोगों से विवाद हुआ था। आरोपी लड़कियों से छेड़छाड़ कर रहे थे और युवक ने उनसे ऐसा करने के लिए मना किया था। 
विज्ञापन


इसी बात पर उसका विवाद हो गया और आरोपियों ने युवक की हत्या कर दी। मृतक के सिर, जबड़े और शरीर पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। मृतक के भाई ने कुलदीप सिंह, जगमाल, संजय सिंह, राहुल, रमेश और गिल्लू पर हत्या का आरोप लगाया है। उसने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने कृष्ण को फोन कर बुलाया इसके बाद धारदार हथियार से पीटते हुए गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया, आरोपियों के साथ मृतक कृष्ण का लड़कियों को छेड़ने की बात को लेकर विवाद हुआ था। आरोपी आए दिन शराब के नशे में गांव की बहन-बेटियों के साथ छेड़छाड़ करते हैं। मोबाइल पर उनके स्टेटस भी लगाते हैं। जिसे लेकर कृष्ण का उनसे विवाद हो गया था। इसी के चलते आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी। घटना को लेकर गांव में पुलिस के खिलाफ आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस की लापरवाही की कारण गांव में कानून व्यवस्था बेपटरी हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed