{"_id":"620383d95a623563943e4528","slug":"weather-changed-in-rajasthan-rain-in-many-districts","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान में बदला मौसम: कई जिलों में बरसात के बाद सर्दी बढ़ी, सड़कें बनी तालाब, अभी ऐसा ही रहेगा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान में बदला मौसम: कई जिलों में बरसात के बाद सर्दी बढ़ी, सड़कें बनी तालाब, अभी ऐसा ही रहेगा मौसम
Wed, 09 Feb 2022 02:35 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 09 Feb 2022 02:35 PM IST
सार
सीकर की नवलगढ़ रोड पर करीब दो से तीन फीट पानी भर गया। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। निचले इलाकों में रहने वाले लोगों ज्यादा मुसीबत झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
सीकर में रेल पटरियों और सड़क पर भरा पानी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान के सीकर में मंगलवार देर रात जोरदार बरसात हई। इससे शहर की नवलगढ़ रोड तालाब जैसी नजर आने लगी। बारिश से हुए जल भराव के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर के निचले इलाकों में रहने वाले लोगों सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा। सोचने वाली बात ये है कि अभी बरसात का सीजन नहीं चल रहा है। कुछ घंटों की बरसात में शहर का ये हाल है तो बारिश के सीजन में क्या होगा? इधर, बरसात के बाद शहर सहित आसपास के जिलों में सर्दी एक बार फिर बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार एक दो दिन और बारिश होने का अनुमान जताया जा रहा है।
विज्ञापन
बीकानेर में भी गिरा पानी
सीकर के साथ साथ-बीकानेर में भी देर रात से शुरू हुई बारिश सुबह तक होती रही। जिले के खाजूवाला, नापासर, श्री डूंगरगढ़ और लूणकरणसर सहित क्षेत्रों में मंगलवार रात बारिश हुई।
विज्ञापन
बारिश का फसलों को होगा फायदा
कृषि विभाग के अनुसार बारिश फसलों के लिए काफी लाभदायक है। इससे चना, गेंहू, सरसों और मेथी की फसल को फायदा मिलेगा। किसानों ने बताया कि इस समय होने वाली बारिश से पैदावार अच्छी होगी। कम तापमान होने के कारण खेतों में खड़ी फसलों को और फायदा होगा।
विज्ञापन