फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Waterlogging problem in Sikar markets closed in protest

Rajasthan: जलभराव को लेकर आंदोलन की राह पर सीकरवासी, आज बाजार रखा बंद, धरने पर बैठे

Wed, 24 Aug 2022 11:31 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर Published by: रोमा रागिनी Updated Wed, 24 Aug 2022 11:31 AM IST
सार

सीकर में हर साल नवलगढ़ रोड पर पानी जमा हो जाता है। ऐसे में इस बार जलजमाव से परेशान लोगों ने मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक सरकार समस्या दूर नहीं करती है, तब तक विरोध जारी रहेगा।

विज्ञापन
Waterlogging problem in Sikar markets closed in protest
सीकर में धरने पर बैठे लोग - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

सीकर में बारिश का पानी सड़क पर जमा होने से लोगों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को सड़कों पर डेढ़ फुट पानी में लोगों ने मशाल जुलूस निकाला था। अब बुधवार को व्यापारी और संघर्ष समिति ने बाजार बंद रखा है।

विज्ञापन


नवलगढ़ रोड के जलभराव को लेकर व्यापारी और संघर्ष समिति लामबंद हो गई है। आक्रोशित लोगों ने नवलगढ़ में दुकानें बंद रखने का फैसला किया है। लोगों ने कहा कि सरकार जलभराव की समस्या का जब तक स्थाई समाधान नहीं करेगी, तब तक आंदोलन यूं ही जारी रहेगा। 

विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने शिकायत की कि बारिश के दौरान जलभराव से व्यापारियों को लाखों का नुकसान उठाना पड़ता है। कई बार प्रशासन और सरकार को शिकायत की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। लोगों ने बताया कि हमने सोमवार को मशाल रैली भी निकाली थी। यहां तक की एक बार एक व्यक्ति ने पानी टंकी पर चढ़कर विरोध जताया था। उसके बाद नगर परिषद ने लिखित आश्वासन देकर युवक को नीचे उतारा था। इतना कुछ होने के बाद भी प्रशासन की नजर इस इलाके पर नहीं पड़ रही है। इस वजह से लोग सड़कों पर उतर कर धरना प्रदर्शन करने को मजबूर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed