फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ward Panch of Jalore arrested for taking bribe of one lakh rupees

Rajasthan: एक शिकायत में मदद करने के लिए वार्ड पंच ने मांगे 11 लाख, एक लाख लेते एसीबी की टीम ने पकड़ा

Sat, 30 Apr 2022 04:42 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालोर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 30 Apr 2022 04:42 PM IST
सार

जालोर एसीबी की टीम ने ग्राम पंचायत मांडवला के वार्ड पंच को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। आरोपी एक लाख रुपये की घूस लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है। उसने पीड़ित से 11 लाख रुपये की मांग की थी। 

विज्ञापन
Ward Panch of Jalore arrested for taking bribe of one lakh rupees
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के जालोर जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने शनिवार को ग्राम पंचायत मांडवला के वार्ड पंच को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। आरोपी भगवानाराम एक लाख रुपये की घूस लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है। उसने पीड़ित से 11 लाख रुपये की मांग की थी। 

विज्ञापन


एसीबी एएसपी महावीरसिंह ने बताया कि एक परिवादी ने मांडवला ग्राम पंचायत के वार्ड पंच भगवानाराम पर रिश्वत का आरोप लगाया था। उसने बताया कि पुलिस थाना और जिल परिषद सीईओ के पास की गई एक शिकायत में मदद करने के लिए आरोपी उससे 11 लाख रुपये की मांग कर रहा है। 
विज्ञापन


एसीबी जोधपुर के उप महानिरीक्षक पुलिस कैलाशचंद विश्नोई की निगरानी में शिकायत पर सत्यापन किया गया। रिश्वत मांगने की पुष्टि होने पर शिनवार को आरोपी भगवानाराम गिरफ्तार कर लिया गया। उसे एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया है। एसीबी की टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है। साथ ही उसे घर और अन्य ठिकानों पर तलाशी भी ली जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed