{"_id":"624ff718e2724f7343535436","slug":"waiter-molested-eight-year-old-girl-in-jaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: होटल में शादी समारोह में शामिल होने आई आठ साल की बच्ची से वेटर ने की छेड़छाड़ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: होटल में शादी समारोह में शामिल होने आई आठ साल की बच्ची से वेटर ने की छेड़छाड़
Fri, 08 Apr 2022 02:19 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 08 Apr 2022 02:19 PM IST
सार
परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जयपुर के खोह नागोरियान इलाके के एक होटल में आए मेहमान की आठ साल की बच्ची के साथ वेटर ने छेड़छाड़ कर दी। बच्ची माता पिता के साथ शादी समारोह में शामिल होने आई थी। बच्ची के बताने पर पिता ने आरोपी वेटर फरहान के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
यह पूरा मामला सोमवार का है। एसएचओ मनोहर लाल ने बताया कि रामगंज अजमेर निवासी एक व्यक्ति ने थाने में केस दर्ज कराया है। उसने शिकायत में बताया कि वह अपने परिवार के साथ जयपुर में एक शादी समारोह में शामिल होने आया था। रविवार रात को शादी के कार्यक्रम होटल में चल रहे थे।
विज्ञापन
इसी दौरान उसकी आठ साल की बेटी को होटल में काम करने वाला वेटर फरहान (22) गोद में उठाकर ले गया। परिवार के लोगों को बच्ची नहीं दिखी तो उसकी तलाश शुरू की गई। कुछ देर बाद वह वेटर फरहान के पास मिली। बच्ची ने माता-पिता को वेटर द्वारा छेड़छाड़ करने की जानकारी दी। परिजनों ने थाने जाकर आरोपी वेटर कर खिलाफ केस दर्ज कराया।
विज्ञापन