फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Vice President Jagdeep Dhankhar to visit Sirohi today

Rajasthan: उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज सिरोही दौरे पर, ब्रह्मकुमारी के कार्यक्रम में होंगे शामिल

Tue, 25 Oct 2022 02:30 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: रोमा रागिनी Updated Tue, 25 Oct 2022 02:30 PM IST
सार

उप राष्ट्रपति के दौरे को लेकर सिरोही एसपी ममता गुप्ता ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। जिसके तहत  तलहटी से माउंट आबू जाने वाला रास्ता बंद रहेगा।

विज्ञापन
Vice President Jagdeep Dhankhar to visit Sirohi today
जगदीप धनखड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ मंगलवार को माउंट आबू के दौरे पर रहेंगे। उप राष्ट्रपति माउंट आबू के ब्रह्मकुमारी के शांति वन पहुंचेंगे, जहां वे ब्रह्मकुमारी के 85वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उप राष्ट्रपति के दौरे को लेकर सिरोही एसपी ममता गुप्ता ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। वीवीआईपी मूवमेंट के चलते तलहटी से माउंट आबू जाने वाला रास्ता दोपहर 12 बजे से 3.30 बजे तक बंद रहेगा। उप राष्ट्रपति हवाई मार्ग से करीब दस बजे मानपुर हवाई पट्टी पहुंचे। वे सड़क मार्ग से सिरोही पहुचेंगे।

विज्ञापन


उप राष्ट्रपति तलहटी से माउंट आबू जाने वाला रास्ता दोपहर 12 बजे से 3:30 बजे तक बंद रहेगा। ऐसे में गुजरात से माउंट आबू जाने वाले पर्यटकों को आबूरोड रीको से होते हुए किवरली पुलिया से आमथला तलहटी से होकर माउंट आबू जाना होगा। आबूरोड शहर से माउंट आबू जाने वाले लोगों को तरतोली अंडरपास से हनुमान टेकरी, किवरली पुलिया से आमथला तलहटी होते हुए जाना होगा। ट्रैफिक एडवाइजरी के अनुसार रेवदर से माउंट आबू जाने वाले वाहनों को हाउसिंग बोर्ड, उमरनी गांव होते हुए मुखरीमाता से माउंट आबू जाना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed