फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Vehicle hit girl in Sikar villagers blocked the road

Rajasthan: मां के सामने ही तेज रफ्तार डंपर ने छह साल की मासूम को कुचला, आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम

Sun, 25 Dec 2022 11:22 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर Published by: रोमा रागिनी Updated Sun, 25 Dec 2022 11:22 AM IST
सार

छह साल की परी अपनी मां के साथ खेत जा रही थी। तभी घर से 50 मीटर की दूरी पर ही एक तेज रफ्तार डंपर ने कुचल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
Vehicle hit girl in Sikar villagers blocked the road
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सीकर में एक तेज रफ्तार डंपर ने छह साल की मासूम को कुचल दिया। हादसे में बच्ची ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बच्ची अपनी मां के साथ खेत से आ रही थी। इसी दौरान डंपर ने टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस से ग्रामीण भिड़ गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया।  ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों पर मृतका के परिजनों से बुरा व्यवहार करने का आरोप लगाया है। पुलिस अधिकारियों की समझाइश के बाद ग्रामीण माने और तीन घंटे बाद जाम हटवाया।

विज्ञापन

वहीं बच्ची के दादा ने धोद थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह 11.15 बजे उनकी पोती परी मां के साथ खेत आ रही थी। इसी दौरान पंचायत भवन के पास एक तेज रफ्तार से आ रही डंपर ने परी को कुचल दिया। टक्कर इतना जोरदार था कि मासूम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसा मां के सामने ही हुआ। हादसे के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed