{"_id":"5b964fdd867a557fe67e16da","slug":"vasundhra-targets-congress-over-corruption-charges","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान चुनाव: भ्रष्टाचार को मुद्दा बना वसुंधरा ने साधा कांग्रेस पर निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान चुनाव: भ्रष्टाचार को मुद्दा बना वसुंधरा ने साधा कांग्रेस पर निशाना
न्यूज डेस्क,अमर उजाला
Updated Mon, 10 Sep 2018 04:35 PM IST
विज्ञापन
वसुंधरा राजे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया ने आज हनुमानगढ़ी के चाईया जिले में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर एक बार फिर निशाना साधा है। इस दौरान कांग्रेस के भ्रष्टाचार के आरोपों का उन्होंने अपने ही अंदाज में जवाब दिया। उनका कहना था कि उस पार्टी के लोग भ्रष्टाचार की बात कर रहे हैं जिनके खुद के नेता जेल में हैं। उन्होंने हमला तेज करते हुए कहा कि जिस पार्टी के तीन नेताओं को पैसे लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया वो आज अपनी तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं।
रैली के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी जोश नजर आया। उन्होंने वसुंधरा राजे सिंधिया का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान वो नेता कुछ ज्यादा ही उत्साहित नजर आए जो टिकट पाने की दौड़ में शामिल हैं। लेकिन इस दौरान कई स्थानों पर उनका विरोध भी नजर आया। कांग्रेस के युवा कार्यकर्ताओं ने हनुमानगढ़ी के पास सीएम का विरोध करते हुए उन्हें काले झंडे दिखाने का प्रयास किया।