फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Vasundhara Raje will go to Jodhpur after PM Modi's program former CM will visit Nagaur on May 11

Jaipur: PM मोदी के कार्यक्रम के बाद जोधपुर जाएंगी वसुंधरा राजे, 11 मई को नागौर के दौरे पर जाएंगी पूर्व सीएम

Tue, 09 May 2023 09:04 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 09 May 2023 09:04 PM IST
सार

राजे सवा 12 बजे कालवी गांव पहुंच कर स्व.लोकेंद्र सिंह कालवी को श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगी। इसके बाद दोपहर डेढ़ बजे डीडवाना विधानसभा क्षेत्र के छोटी खाटू में आयोजित स्वागत समारोह में शामिल होंगी, जिसमें पूरे जिले से लोग भाग लेंगे। यहां उनका भाषण भी होगा।

विज्ञापन
Vasundhara Raje will go to Jodhpur after PM Modi's program former CM will visit Nagaur on May 11
पूर्व सीएम वसुंधरा राजे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे 11 मई को नागौर जिले के दौरे पर रहेंगी। वे खींवसर, नागौर, जायल, डेगाना, मकराना, डीडवाना, नावां और परबतसर विधानसभा क्षेत्र से निकलेगी।

विज्ञापन

वीर तेजाजी के दर्शन करेंगी
वसुंधरा राजे 10 मई को आबूरोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में भाग लेने के बाद एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जोधपुर जाएंगी। 11 मई को सुबह 8 बजे जोधपुर से रवाना होकर करीब साढ़े 9 बजे खरनाल में लोक देवता वीर तेजाजी के दर्शन करेंगी। फिर ताऊसर में श्रीमंत जयप्पा राव सिंधिया स्मारक पर नमन करेंगी।

विज्ञापन

छोटी खाटू में आयोजित स्वागत समारोह में शामिल होंगी
राजे सवा 12 बजे कालवी गांव पहुंच कर स्व.लोकेंद्र सिंह कालवी को श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगी। इसके बाद दोपहर डेढ़ बजे डीडवाना विधानसभा क्षेत्र के छोटी खाटू में आयोजित स्वागत समारोह में शामिल होंगी, जिसमें पूरे जिले से लोग भाग लेंगे। यहां उनका भाषण भी होगा। इसके बाद वे कुचामन सिटी पहुंचकर पूर्व मंत्री स्व हरीश कुमावत की शोक सभा में शामिल होगी। बाद में झोटवाड़ा विधान सभा क्षेत्र के प्रतापपुरा (झोटवाड़ा) जयपुर के लिए रवाना होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed