{"_id":"672b01a60a8e30e944c54c3759a3bc21","slug":"vasundhara-raje-will-do-yatra-for-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी के लिए यात्रा निकालेंगी वसुंधरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी के लिए यात्रा निकालेंगी वसुंधरा
समीर शर्मा/अमर उजाला, जयपुर
Updated Tue, 04 Feb 2014 07:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के प्रधानमत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के लिए राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे जल्द ही यात्रा निकालेंगी। इस यात्रा में वे भाजपा और नरेंद्र मोदी का जमकर प्रचार करेंगी।
विज्ञापन
विधानसभा परिणामों से उत्साहित वसुंधरा राजे, भाजपा के लिए पिछली बार लोकसभा चुनावों में रहे निराशाजनक परिणामों को सुधारने को आतुर हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा के पास मात्र चार सीटें आई थीं।
विज्ञापन
भाजपा सूत्रों के अनुसार राजे प्रदेशभर में राजनीति महत्व की अपनी अगली यात्रा शुरू करने जा रही है। भाजपा ने प्रदेश में चुनावी अभियान शुरू कर दिया है।
भाजपा के प्रदेश महामंत्री सतीश पूनिया के मुताबिक पार्टी ने 13 दिसंबर को आयोजित प्रदेशस्तर की बैठक में कार्यक्रम तय किए हैं। इन कार्यक्रमों के अनुसार यात्राएं सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित होंगे।
विज्ञापन
वर्तमान में विभिन्न स्थानों पर नमो टी चौपाल के जरिए चर्चाएं आयोजित हो रही हैं और महिला मोर्चा ने कमल मेहंदी अभियान चालू किया हुआ है।
अभियान के अगले चरण में भाजपा में लोकसभा क्षेत्र में यात्रा निकालने की तैयारियां चल रही हैं। इधर, उम्मीदवार चयन के लिए लोकसभा क्षेत्र के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं विधायकों की बैठकों के कार्यक्रम भी बनाए जा रहे हैं।