फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Vasundhara Raje sets ticket distribution formula for rajasthan assembly elections

राजे ने दिए विधायकों की छंटनी के संकेत, सर्वे के आधार पर ही मिलेंगे टिकट

Sat, 08 Sep 2018 09:00 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जयपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जयपुर Updated Sat, 08 Sep 2018 09:00 PM IST
विज्ञापन
Vasundhara Raje sets ticket distribution formula for rajasthan assembly elections

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने बीकानेर संभाग में चल रही राजस्थान गौरव यात्रा में वर्तमान विधायकों को छंटनी के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि हर विधायक के काम का आंकलन किया जाएगा। अब सर्वे के आधार पर ही विधायकों को टिकट दिए जाएंगे। 

विज्ञापन


श्रीगंगानगर जिले के नाथावली व लालगढ़ क्षेत्रों में हो रही रैली में शनिवार को पहुंचकर वसुंधरा राजे ने कहा कि जो विधायक विकास की राह में पूरी जनता को लेकर चलेगा उसे ही टिकट दिया जाएगा। टिकट वितरण सर्वे के आधार पर मिलेंगे। 
विज्ञापन


सर्वे के आधार पर तय किया जाएगा कि विधायकों को वापस चुनावी मैदान में उतारा जाए या नहीं। 

वर्ष 2013 के राजस्थान विधानसभा चुनावों में ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए 200 सीटों में से भारी बहुमत के साथ भाजपा के 163 विधायकों ने जीत हासिल की थी। हाल ही भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल सैनी ने भी बैठक में कहा था कि वर्तमान विधायकों में से आधे विधायकों की टिकट कटना तय है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed