फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Vasundhara Raje says no one can stop PM Modi from scoring a hat-trick in 2024

Rajasthan: वसुंधरा राजे बोलीं- 2024 में PM मोदी को हैट्रिक लगाने से कोई नहीं रोक सकता, मोदी है तो मुश्किल नहीं

Wed, 14 Jun 2023 10:25 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 14 Jun 2023 10:25 PM IST
सार

वसुंधरा राजे ने देवघर में कहा कि 21वीं सदी भारत की है। पहले अखबारों में बम ब्लास्ट की हेडलाइन से मन आहत होता था। आज शांति और समृद्धि की खबरें मन खुश होता है। बड़े-बड़े देश में पीएम मोदी की तरफ आशा भरी निगाहों से देख रहे हैं।

विज्ञापन
Vasundhara Raje says no one can stop PM Modi from scoring a hat-trick in 2024
झारखंड में वसुंधरा राजे जनसभा को संबोधित करते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने कहा है कि मोदी सरकार के 9 साल में हुए कामों को लोगों तक पहुंचाएं, उन्हें बताएं कि मोदी है तो मुश्किल नहीं और कांग्रेस है तो मुमकिन नहीं। राजे झारखंड के दुमका लोकसभा क्षेत्र के कैरावनी कस्बे में पार्टी के महाजन संपर्क अभियान को संबोधित कर रहीं थी। 

विज्ञापन


इससे पहले वसुंधरा राजे ने देवघर में प्रेस वार्ता भी की। इस दौरान उन्होंने कहा कि 21वीं सदी भारत की है। पहले अखबारों में बम ब्लास्ट की हेडलाइन से मन आहत होता था। आज शांति और समृद्धि की खबरें मन खुश होता है। बड़े-बड़े देश में पीएम मोदी की तरफ आशा भरी निगाहों से देख रहे हैं। 
विज्ञापन


उनकी सोच है कि रोजगार मांगने वाले नहीं रोजगार देने वाले बनो। मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में मोदीजी का 22 वर्ष का कार्यकाल इतिहास में गौरवपूर्ण उपलब्धि है। इन 9 वर्षों में पीएम मोदी  की छवि ग्लोबल लीडर के रूप में मजबूत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वसुंधरा राजे ने कहा कि पीएम मोदी कार्यकाल में अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण शुरू हुआ है। देश में ही नहीं भारत निर्मित वैक्सीन दुनिया में भी पहुंचाई गई। मोदी जी देश में गेमचेंजर बने। इसलिए अब 2024 में उनको हैट्रिक लगाने से कोई नहीं रोक सकता। झारखंड में 3 लाख से अधिक सरकारी पद खाली हैं, लेकिन युवाओं को रोजगार नहीं है। 


हां, झारखंड के मुख्यमंत्री को जरूर रोजगार मिल गया है। उनके पास खदाने हैं। दलालों ने भ्रष्ट अफसरों-कर्मचारियों से सांठगांठ कर सेना की जमीन तक बेच डाली। चोरी, डकैती, हत्या, अपराध आम बात हो गई है। महिलाएं ही नहीं, छोटी बच्चियां भी इस सरकार में सुरक्षित नहीं है। राज्य में नक्सली लगातार संगठित हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed