फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Vasundhara Raje says in Sawai Madhopur Parivartan Sabha Gehlot government not worried about the public

Rajasthan: परिवर्तन सभा में गरजीं वसुंधरा राजे, कहा- गहलोत सरकार को जनता की नहीं, खुद के हितों की चिंता

Sat, 02 Sep 2023 05:08 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 02 Sep 2023 05:08 PM IST
सार

राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने कहा कि राजस्थान के हिस्से का एक बूंद भी पानी कम नहीं होने देंगे। चाहे कितना भी खून-पसीना बहाना पड़े। उन्होंने कहा कि गहलोत सरकार को जनता के नहीं, खुद के हितों की चिंता है।

विज्ञापन
Vasundhara Raje says in Sawai Madhopur Parivartan Sabha Gehlot government not worried about the public
पूर्व सीएम वसुंधरा राजे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के सवाईमाधोपुर जिले से भाजपा की परिवर्तन यात्रा शुरू हो गई। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत पार्टी नेताओं ने परिवर्तन यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पहले पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने परिवर्तन यात्रा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि राजस्थान के हिस्से का एक बूंद भी पानी कम नहीं होने देंगे। चाहे कितना भी खून-पसीना बहाना पड़े। उन्होंने कहा कि गहलोत सरकार को जनता के नहीं, खुद के हितों की चिंता है।

विज्ञापन


राजे ने कहा कि ईआरसीपी को जमीन पर लाने के लिए उनके कार्यकाल में पूर्ववर्ती भाजपा सरकार ने 25 अगस्त, 2005 को मध्यप्रदेश के साथ मिलकर नदियों के पानी का बंटवारा करते हुए समझौता किया था।
विज्ञापन


लेकिन, दुर्भाग्य से गहलोत सरकार आ गई और ईआरसीपी योजना ठंडे बस्ते में डाल दी गई। जब दोबारा भाजपा की सरकार आई तो हमने डीपीआर बनाकर इसका काम आगे बढ़ाया। वर्ष 2017-18 और 2018-19 में बजट घोषणा कर नवनेरा बैराज और ईसरदा बांध का काम शुरू किया, लेकिन कांग्रेस सरकार ने ईआरसीपी को पूरा करने के लिए साढ़े 4 साल में कोई गंभीर प्रयास नहीं किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राजे ने कहा कि सरकार की असफलता के कारण राजस्थान के 13 जिलों की जनता प्यासी रह गई। जबकि मध्यप्रदेश ने समझौते के अनुसार मोहनपुरा और कुंडालिया बांध बना लिए। जिससे उस क्षेत्र को सिंचाई और पीने के लिए पानी मिल रहा है। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने कहा कि भाजपा राजस्थान के हितों पर कठुराघात नहीं होने होगी। एक बार फिर कमल खिलाएंगे और भाजपा को लाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed