फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Vasundhara Raje said BJP is a family after party legislature meeting in Jaipur

कुछ लोग पार्टी में फूट की खबरें फैला रहे हैं, लेकिन भाजपा एक परिवार है : वसुंधरा राजे

Thu, 13 Aug 2020 04:36 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, जयपुर
पीटीआई, जयपुर Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 13 Aug 2020 04:36 PM IST
विज्ञापन
Vasundhara Raje said BJP is a family after party legislature meeting in Jaipur
वसुंधरा राजे - फोटो : twitter.com/VasundharaBJP

भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने बृहस्पतिवार को कहा कि कुछ लोग भाजपा में फूट की खबरें फैला रहे हैं लेकिन भाजपा एक परिवार है। वसुंधरा राजे ने यह बाद भाजपा की विधायक दल की बैठक के आयोजन के बाद कही। 

विज्ञापन


बैठक के बाद राजे ने ट्वीट किया,'कुछ लोग भाजपा में फूट की खबरें फैला रहे हैं। उन्हें बता दूं कि भाजपा एक परिवार है, जिसको आगे बढ़ाने के लिए हम सभी एकजुट हैं, संकल्पित हैं।' बता दें कि राजस्थान में शुक्रवार से विधानसभा सत्र शुरू हो रहा है। इससे पहले कांग्रेस और भाजपा की बैठक हो रही है।
विज्ञापन

 


राजे ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया को याद करते हुए हुए लिखा, 'राजमाता जी ने मुझे सिखाया था कि जिस पार्टी की मैं कार्यकर्ता हूं उसके लिए राष्ट्र सर्वोपरि है और मैं उन्हीं के कदमों पर आगे बढ़ रही हूं।'

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'हमारी भाजपा सरकार ने पूर्ण एकजुटता के साथ 10 वर्षों तक राजस्थान की सेवा की तथा प्रदेश को विकास की ऊंचाइयों पर पहुंचाया। लेकिन कांग्रेस सरकार ने हमारी योजनाओं का नाम बदलने के अलावा कोई काम नहीं किया, जिसके चलते राज्य में अधिकतर विकास कार्य लंबित पड़े हैं।
 




उन्होंने बताया कि राजस्थान में शुक्रवार से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र से पूर्व आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित हुई विधायक दल की बैठक में हिस्सा लिया। इस दौरान प्रदेश के मौजूदा हालातों पर चर्चा की तथा सत्र की तैयारियों को लेकर विचार-विमर्श किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed