Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Nagaur News ›   Nagaur RLP Wins Historic Zila Pramukh Post with 22 Votes Amid Cross-Voting

राजस्थान: नागौर जिला परिषद में पहली बार आरएलपी का जिला प्रमुख, पांचाराम को मिले 22 वोट; ऐसे बदला समीकरण

Wed, 25 Nov 2026 09:13 PM IST
नागौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर Published by: नागौर ब्यूरो Updated Wed, 25 Nov 2026 09:13 PM IST
सार

राजस्थान के नागौर जिला प्रमुख चुनाव में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) ने इतिहास रच दिया है। पार्टी प्रत्याशी पांचाराम ने 22 वोट हासिल कर जीत दर्ज की, जबकि जिला परिषद में आरएलपी के सिर्फ 19 सदस्य थे। उन्हें तीन अतिरिक्त वोट मिले, जिससे भाजपा और कांग्रेस खेमों में क्रॉस वोटिंग की चर्चाएं तेज हो गई हैं।

विज्ञापन
Nagaur RLP Wins Historic Zila Pramukh Post with 22 Votes Amid Cross-Voting
नव निर्वाचित जिला प्रमुख पांचाराम

विस्तार

राजस्थान की राजनीति में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) ने अपने गढ़ नागौर में नया इतिहास रच दिया है। जिला परिषद के इतिहास में पहली बार पार्टी का जिला प्रमुख बना है। आरएलपी प्रत्याशी पांचाराम ने 22 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। खास बात यह है कि जिला परिषद में आरएलपी के पास केवल 19 सदस्य थे, लेकिन पांचाराम को तीन अतिरिक्त वोट मिले।
विज्ञापन


इससे साफ है कि चुनाव में भाजपा और कांग्रेस खेमों से भी क्रॉस वोटिंग हुई, जिसने नतीजे का पूरा गणित बदल दिया। नागौर में जिला प्रमुख का चुनाव दूसरे जिलों से अलग रहा। भाजपा और कांग्रेस दोनों ने अपने पार्टी सिंबल पर आधिकारिक प्रत्याशी मैदान में नहीं उतारा।
विज्ञापन


भाजपा की ओर से जिला परिषद सदस्य बने अनिल नागौरी ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा, जबकि कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार ही नहीं उतारा। ऐसे में मुकाबला मुख्य रूप से आरएलपी और निर्दलीय प्रत्याशी के बीच रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


19 सदस्यों वाली आरएलपी को कैसे मिले 22 वोट?
चुनाव का सबसे अहम पहलू पांचाराम को मिले अतिरिक्त वोट रहे। आरएलपी के पास जिला परिषद में 19 सदस्य थे, लेकिन उन्हें 22 सदस्यों का समर्थन मिला। यानी पार्टी के तय संख्याबल से तीन अधिक वोट मिले। इन अतिरिक्त वोटों के कारण भाजपा और कांग्रेस से जुड़े सदस्यों की क्रॉस वोटिंग की चर्चा तेज हो गई है।

भाजपा और कांग्रेस दोनों के आधिकारिक प्रत्याशी मैदान में नहीं होने के बावजूद उनके खेमों का चुनावी रुख नतीजे को प्रभावित करने वाला रहा। हालांकि, क्रॉस वोटिंग करने वाले सदस्यों की पहचान सामने नहीं आई है।

ये भी पढ़ें- राजस्थान: पंचायत चुनाव में झटके के बाद भाजपा का दिल्ली में मंथन, मदन राठौड़ समेत पूरी टीम तलब


जीत के बाद समर्थकों ने मनाया जश्न
पांचाराम की जीत के बाद आरएलपी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह देखने को मिला। समर्थकों ने जश्न मनाकर जीत का स्वागत किया। पांचाराम ने इस सफलता के लिए पार्टी प्रमुख और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल का आभार जताया।
नागौर जिला परिषद में पहली बार आरएलपी का जिला प्रमुख बनना पार्टी के लिए महत्वपूर्ण राजनीतिक उपलब्धि है। इससे जिले की ग्रामीण राजनीति में बेनीवाल की पार्टी की पकड़ और राजनीतिक प्रभाव का नया संदेश गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed