फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   vasundhara raje_modi_rajasthan

राजे की इन घोषणाओं में झलका मोदी मॉडल

Tue, 15 Jul 2014 12:44 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जयपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, जयपुर Updated Tue, 15 Jul 2014 12:44 PM IST
विज्ञापन
vasundhara raje_modi_rajasthan

विधानसभा में पेश राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के बजट पर मोदीनोमिक्स का प्रभाव साफ दिखाई दिया। कई घोषणाएं ऐसी की, जो सीधे मोदीफेस्टो से जुड़ी थीं।

विज्ञापन


वसुंधरा ने गुजरात का भी जिक्र किया। राजे ने कहा कि देश में सबसे अच्छी सड़कें गुजरात की हैं। हमारे पिछले राज में राज्य की सड़कों की तुलना गुजरात से होती थी।
विज्ञापन


वसुंधरा ने केंद्र की तरह पिछली सरकार की योजनाओं पर यहां कैंची भी नहीं चलाई और प्रदेश के हालातों को लेकर राज्य सरकार ने भी पिछली सरकार पर ही ठीकरा फोड़ा। उन्होंने पिछली गहलोत सरकार पर लगातार वार किए। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने गड्ढे ही छोड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्मार्ट सिटी पीपीपी मॉडल, स्किल डवलपमेंट

शहर-गांवों में सड़कें बनाने से लेकर यूनिवर्सिटी बनाने, स्क्वैश अकादमी बनाने, बिजली वितरण जैसी योजनाएं पीपीपी मॉडल पर लाई जा रही हैं। साथ ही, एक खुशखेड़ा, भिवाड़ी नीमराणा के आसपास और दूसरी, जालोर-सिरोही क्षेत्र सहित 100 स्मार्ट सिटी योजना में से 5 स्मार्ट सिटी प्रदेश में लाने के प्रयास करने की भी घोषणा की। इधर, व्यावसायिक प्रशिक्षण के लिए स्किल डवलपमेंट यूनिवर्सिटी स्थापित करने की घोषणा की। किसानों और महिलाओं के भी व्यावसायिक प्रशिक्षण पर जोर दिया।


रिफाइनरी पर सुनाई खरी-खरी
सरकार रिफाइनरी में अपने हिस्से पर एचपीसीएल से फिर बात करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकार ने 3736 करोड़ रुपए प्रतिवर्ष की दर से 15 साल तक ब्याज रहित लोन देने की घोषणा कर दी। यानी कुल 56000 करोड़ का ब्याज। यह जनता पर बेवजह का बोझ है। इसमें राज्य सरकार की हिस्सेदारी 26 प्रतिशत ही है। जमीन सरकार की, पैसा प्रदेश का, संसाधन भी हमारे और स्वामित्व किसी और का, इसलिए इस पर वापस बात करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed