फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Vasundhara Raje Bikaner Yatra she can hold public meeting

Rajasthan: बीकानेर संभाग की यात्रा पर निकलेंगी वसुंधरा राजे, मैडम के दौरे से भाजपा प्रदेश इकाई में सन्नाटा

Wed, 24 Aug 2022 12:32 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: रोमा रागिनी Updated Wed, 24 Aug 2022 12:32 PM IST
सार

वसुंधरा राजे की बीकानेर यात्रा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। जगहों-जगहों पर उनके भव्य स्वागत की तैयारी की जा रही है। इसके अलावा चर्चा यह भी है कि वो दीपावली के बाद जिलों का दौरा कर सकती हैं।

विज्ञापन
Vasundhara Raje Bikaner Yatra she can hold public meeting
वसुंधरा राजे - फोटो : Social Media

विस्तार

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के रण की शुरुआत हो चुकी है। एक ओर कांग्रेस मुख्यमंत्री गहलोत के नेतृत्व में राजीव गांधी ग्रामीण ऑलंपिक खेल का आयोजन कर ग्रामीणों को रिझाने और मुद्दों से ध्यान हटाने में लगी है। वहीं भाजपा की प्रदेश इकाई भी निरंतर सरकार की खामियों को लेकर आक्रमक रुख अपनाए हुए है।

विज्ञापन


एक बार फिर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच चल रही खींचतान जाहिर हो रही है। वहीं भाजपा में भी मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर बड़े दिग्गज लामबंद नजर आ रहे हैं। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे भी भाजपा प्रदेश इकाई की मुश्किलें बढ़ाती हुई नजर आ रही हैं।

विज्ञापन


राजे कर सकती हैं सभा
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वसुंधरा राजे 18 सितंबर से बीकानेर संभाग की यात्रा पर निकलने की तैयारी कर रही हैं। राजे की यात्रा को लेकर अशोक परनामी, राजपाल शेखावत और यूनुस खान ने तैयारियां शुरू कर दी है। वसुंधरा राजे की यात्रा में बीकानेर संभाग के बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर जिलों की यात्रा करने की योजना बताई जा रही है। राजे का कई स्थानों पर स्वागत करवाने और सभाओं के भी होने की चर्चा चल रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन


हर जिले में जाने की भी योजना
इस यात्रा में बीकानेर के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल का क्या कार्यक्रम होगा, अभी तय नहीं है। साथ ही भाजपा प्रदेश इकाई के जिले अध्यक्षों का भी राजे के कार्यक्रम में क्या रोल होगा, क्या वो शामिल होंगे या नहीं, इसको लेकर भी असमंजस की स्थिति बनी हुई हैं। वहीं चर्चा है कि वसुंधरा राजे दीपावली के बाद राजस्थान के हर जिले में जा सकती हैं। इसको लेकर प्रदेश इकाई ने अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दिया है।


गृहमंत्री अमित शाह ने साफ कर दिया है कि राजस्थान में पीएम मोदी के चेहरे पर ही भाजपा चुनाव लड़ेगी। ऐसे में राजे का अपने जन्म दिवस पर शक्ति प्रदर्शन करना और अब जिलों में उनका यात्रा प्रदेश की राजनीति में क्या भूचाल लाती है, समय ही तय करेगा। हालांकि, एक बात तय है कि चुनावी दंगल राजस्थान में बड़ा रोचक होने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed