फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Usha Sharma remain Chief Secretary in Gehlot government extension of six months

Rajasthan: उषा शर्मा ही रहेंगी मुख्य सचिव, छह महीने के एक्सटेंशन से कई अफसरों की उम्मीदों पर फिरा पानी

Fri, 30 Jun 2023 08:26 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 30 Jun 2023 08:26 AM IST
सार

उषा शर्मा ही प्रदेश की गहलोत सरकार में मुख्य सचिव रहेंगी। उनके एक्सटेंशन को केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है। केंद्र सरकार ने सीनियर आईएएस अफसर उषा शर्मा का कार्यकाल 6 महीने बढ़ा दिया है।

विज्ञापन
Usha Sharma remain Chief Secretary in Gehlot government extension of six months
मुख्य सचिव उषा शर्मा। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान सरकार की मुख्य सचिव सीनियर आईएएस अफसर उषा शर्मा को 6 महीने का एक्सटेंशन दिया गया है। जिससे साफ हो गया है कि उषा शर्मा ही गहलोत सरकार में मुख्य सचिव रहेंगी। उषा शर्मा के एक्सटेंशन के साथ इस पद की दौड़ में चल रहे कई सीनियर आईएएस अफसरों की उम्मीदों पर पानी फिर गया है। इनमें वीनू गुप्ता, सुबोध अग्रवाल, शुभ्रा सिंह, राजेश्वर सिंह जैसे ब्यूरोक्रेट्स शामिल थे।

विज्ञापन


राज्य सरकार के आग्रह पर केंद्र सरकार ने दी एक्सटेंशन को मंजूरी
भारत सरकार के अंडर सेक्रेटरी कुलदीप चौधरी ने राजस्थान सरकार के कार्मिक विभाग के प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर राजस्थान की मुख्य सचिव आईएएस उषा शर्मा की सेवाओं के एक्सटेंशन को मंजूरी देने की जानकारी दी है। पत्र में लिखा है राजस्थान सरकार के 16 जून 2023 के उस प्रपोजल को केंद्र सरकार ने मंजूर कर लिया है, जिसमें 1985 बैच की आईएएस अधिकारी और मुख्य सचिव राजस्थान सरकार उषा शर्मा के 6 महीने के लिए एक्सटेंशन मांगा गया था।  1 जुलाई 2023 से 31 दिसंबर 2023 तक उन्हें एआईएस (डीसीआरबी) रूल्स 1958 के नियम 16 (1) के  तहत एक्सटेंशन की मंजूरी दी गई है। बतादें कि आईएएस अफसरों की सेवाओं को एक्सटेंशन देने का काम केंद्र सरकार ही करती है।
विज्ञापन


उषा शर्मा रहेंगी मौजूदा गहलोत सरकार में सीएस
मौजूदा कांग्रेस सरकार का कार्यकाल दिसंबर में पूरा हो जाएगा। इससे पहले विधानसभा चुनाव होना है। निर्वाचन आयोग की घोषणा के साथ ही प्रदेश में आचार संहिता भी लग जाएगी। ऐसे में अब चुनाव के दौरान भी उषा शर्मा ही मुख्य सचिव रहेंगी। उषा शर्मा सीएम अशोक गहलोत की विश्वसनीय अफसर हैं। वह विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी की रिश्तेदार हैं। सूत्रों के मुताबिक उन्हीं की सिफारिश पर उषा शर्मा को दिल्ली में पर्यटन मंत्रालय से राजस्थान कैडर में लाया गया था। उषा शर्मा 1985 बैच की आईएएस अफसर हैं। 30 जून 2023 को उनका रिटायरमेंट होना था। जिसे अब 6 महीने के लिए बढ़ा दिया गया है। अब वह 31 दिसंबर 2023 तक सेवा में रहेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जनकल्याण की योजनाओं और राहत शिविरों के इम्प्लीमेंटेशन के कारण भरोसा
प्रदेश में राज्य सरकार की जनकल्याण की योजनाओं और राहत शिविरों, प्रशासन गांवों और शहरों के संग अभियान समेत अच्छे मैनेजमेंट और मॉनिटरिंग, प्रशासन पर पकड़ के कारण ही उषा शर्मा को एक्सटेंशन दिलवाया गया है।


ये आईएएस अफसर सीएस पद की दौड़ में थे
उषा शर्मा के एक्सटेंशन के बाद सीनियर आईएएस वीनू गुप्ता, सुबोध अग्रवाल, शुभ्रा सिंह, राजेश्वर सिंह की सीएस बनने की उम्मीदों पर पानी फिर गया है। वीनू गुप्ता 1987 बैच की आईएएस हैं, वे रेस में सबसे आगे थीं। वह पिछले एक साल से उद्योग, वाणिज्य कर विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव हैं। उनके अलावा सुबोध अग्रवाल, वी. श्रीनिवास, शुभ्रा सिंह, राजेश्वर सिंह, रोहित कुमार सिंह, संजय मल्होत्रा और सुधांश पंत सीनियर अफसर हैं। लेकिन वी. श्रीनिवास, रोहित कुमार सिंह, संजय मल्होत्रा और सुधांश पंत प्रतिनियुक्ति पर केंद्र सरकार में सेवाएं दे रहे हैं। ये चारों सीएस पद की दौड़ से बाहर बताए जा रहे थे। जबकि वीनू गुप्ता, सुबोध अग्रवाल, शुभ्रा सिंह और राजेश्वर सिंह मजबूत दावेदार थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed