फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Used forged documents in deceased father's name to transfer land to self from the municipal corporation

राजस्थान: मृत पिता के नाम फर्जी दस्तावेज, निगम से अपने नाम कराई जमीन और फिर बेच डाली; आरोपी गिरफ्तार

Wed, 16 Sep 2026 05:18 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 16 Sep 2026 05:18 PM IST
सार

उदयपुर में नगर निगम से जुड़े भूखंड फर्जीवाड़े में विशेष अभियान समूह ने भंवर सिंह राव को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने मृत पिता के नाम फर्जी दस्तावेज तैयार कर लीजडीड अपने नाम कराई और भूखंड बेच दिया। मामले में 11 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।

विज्ञापन
Used forged documents in deceased father's name to transfer land to self from the municipal corporation
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विशेष अभियान समूह ने नगर विकास प्रन्यास और नगर निगम से जुड़े चर्चित भूखंड फर्जीवाड़े में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। जांच दल ने गुगली ग्राम पंचायत निवासी भंवर सिंह राव (51) को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपने मृत पिता के नाम से फर्जी दस्तावेज तैयार कर भूखंड की लीजडीड अपने नाम जारी करवा ली। इसके बाद भूखंड को बेचकर बिक्री की रकम अपने बैंक खाते में जमा करवा ली। मामले में अब तक कुल 11 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

विज्ञापन

मृत पिता के नाम तैयार किए फर्जी दस्तावेज
जांच में सामने आया कि भंवर सिंह राव ने गिरोह के अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर हिरणमगरी सेक्टर-11 स्थित भूखंड के जाली दस्तावेज तैयार किए थे। आरोपी ने अपने मृत पिता गुलाब सिंह राव के नाम से दस्तावेज तैयार कर यह धोखाधड़ी की। इन्हीं फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नगर निगम उदयपुर से भूखंड की लीजडीड अपने नाम जारी करवा ली। लीजडीड जारी होने के बाद आरोपी ने भूखंड किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिया और बिक्री से प्राप्त रकम अपने बैंक खाते में हस्तांतरित करवा ली।

विज्ञापन


पढ़ें: उत्तर की अनामिका या दक्षिण की किरण?: अजमेर मेयर चुनाव में आमने-सामने भाजपा-कांग्रेस, 11 निर्दलीयों पर भी नजर

विज्ञापन
विज्ञापन

सूरजपोल थाने में दर्ज है मामला
मामला सूरजपोल पुलिस थाने में दर्ज है। पत्रावली में मौजूद साक्ष्यों और पहले गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर भंवर सिंह राव की भूमिका सामने आई। इसके बाद विशेष अभियान समूह ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की।

फर्जी दस्तावेजों से भूखंड बेचने का खेल

उदयपुर में वर्ष 2004 के दौरान नगर विकास प्रन्यास से हस्तांतरित हुए खाली और रद्द पड़े भूखंडों के फर्जी दस्तावेज तैयार कर नगर निगम से लीजडीड जारी करवाने का मामला सामने आया था। विशेष अभियान समूह के अनुसार, फर्जी दस्तावेजों के आधार पर अवैध तरीके से लीजडीड हासिल कर भूखंड बेचने के मामले में भंवर सिंह राव समेत अब तक 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जांच एजेंसियां मामले में शामिल अन्य संदिग्धों की भूमिका की जांच कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed