फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   First woman to occupy the Bhilwara Mayor's chair; BJP finalizes Jaswant Kanwar's name.

राजस्थान निकाय चुनाव: भीलवाड़ा मेयर की कुर्सी पर पहली महिला की एंट्री, भाजपा ने जसवंत कंवर के नाम पर लगाई मुहर

Wed, 16 Sep 2026 07:49 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 16 Sep 2026 07:49 PM IST
सार

भीलवाड़ा नगर निगम में भाजपा ने वार्ड 9 की पार्षद जसवंत कंवर को महापौर पद का प्रत्याशी बनाया है। 2165 वोटों से जीतने वाली जसवंत ने नामांकन दाखिल किया। 21 सितंबर को चुनाव होगा। भाजपा के पास 45 पार्षद हैं।

 

विज्ञापन
First woman to occupy the Bhilwara Mayor's chair; BJP finalizes Jaswant Kanwar's name.
जसवंत कंवर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भीलवाड़ा नगर निगम की सियासत में बुधवार को बड़ा मोड़ आया। भाजपा ने वार्ड 9 से निर्वाचित जसवंत कंवर (37) को महापौर पद के लिए अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया। इसके साथ ही नगर निगम को पहली महिला महापौर मिलने की संभावना मजबूत हो गई है। महापौर पद के लिए चुनाव 21 सितंबर को होना है।

विज्ञापन

जसवंत कंवर ने बुधवार को सांसद दामोदर अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा, निर्दलीय विधायक अशोक कोठारी, पूर्व विधायक विट्ठल शंकर अवस्थी सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में महापौर पद के लिए नामांकन दाखिल किया।

विज्ञापन

नगर निगम चुनाव में भाजपा ने 70 में से 45 वार्डों में जीत दर्ज कर स्पष्ट बहुमत हासिल किया है। ऐसे में महापौर चुनाव में भाजपा के पास पर्याप्त संख्याबल है। कांग्रेस की ओर से नामांकन अवधि समाप्त होने तक कोई प्रत्याशी सामने नहीं आया, जबकि निर्दलीय संतोष कंवर ने भी महापौर पद के लिए नामांकन दाखिल किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

2165 वोटों से जीती थीं जसवंत कंवर
जसवंत कंवर ने हाल ही में हुए नगर निगम चुनाव में वार्ड 9 से भाजपा प्रत्याशी के रूप में जीत दर्ज की थी। उन्होंने 2165 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। राजपूत समाज से आने वाली जसवंत कंवर का यह पहला चुनाव बताया जा रहा है। उनके पति भूपेंद्र सिंह भाजपा के जिला प्रवक्ता हैं। उन्हें जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा का करीबी माना जाता है नामांकन के बाद जसवंत कंवर ने पार्टी में गुटबाजी और खेमेबाजी के सवाल पर कहा, "मैं किसी गुट से नहीं हूं, मैं भारतीय जनता पार्टी की तरफ से हूं। पार्टी में कोई गुट नहीं होता है।


उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगी। भीलवाड़ा के विकास कार्यों के लिए हमेशा तत्पर रहेंगी और सभी पार्षदों को साथ लेकर काम करेंगी। पुराने निगम बोर्ड के कार्यकाल को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि बीती बातें बिसार दे, अब आगे की सुध ले... पहले जो हुआ सो हुआ। आगे के लिए हम मिलकर काम करेंगे, सभी पार्षदों के साथ मिलकर काम करेंगे।

पढ़ें: सीएम भजनलाल के गृह जिले में मेयर की कुर्सी का खेल पलटा: भाजपा के सामने निर्दलीय की चुनौती, कांग्रेस कहां?

सांसद बोले- 'न कोई खेमा था, न है और न रहेगा'
महापौर पद को लेकर भाजपा में अलग-अलग नामों और खेमों की चर्चाओं पर सांसद दामोदर अग्रवाल ने कहा कि भाजपा में "न कोई खेमा था, न खेमा है और न खेमा रहेगा।" उन्होंने कहा कि कोटा से लौटने के बाद उन्होंने पहले ही कहा था कि सभी मिलकर सर्वसम्मति से 70 टिकटों का फैसला करेंगे और पार्टी ने ऐसा ही किया। उन्होंने कहा कि जसवंत कंवर भी सर्वसम्मति की उम्मीदवार हैं और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने सभी की राय लेने के बाद उनके नाम पर मुहर लगाई है। अग्रवाल ने कहा कि पार्टी के सभी लोग जसवंत कंवर के साथ खड़े हैं और उनके नेतृत्व में नगर निगम प्रशासन ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ विकास की नई दिशा में काम करेगा।

अब 21 सितंबर पर निगाहें
नामांकन के बाद अब सभी की निगाहें 21 सितंबर को होने वाले महापौर चुनाव पर टिक गई हैं। भाजपा के पास 45 पार्षदों का स्पष्ट बहुमत है, जबकि कांग्रेस के खाते में 10 और निर्दलीयों के खाते में 15 सीटें हैं। ऐसे में महापौर चुनाव की संवैधानिक प्रक्रिया के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। भीलवाड़ा नगर निगम के इतिहास में पहली बार महापौर पद पर महिला की ताजपोशी होने जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed