{"_id":"63662e9bc3ecc27cfc5b5782","slug":"up-youth-commits-suicide-by-writing-social-media-post-in-rajasthan-bhilwara","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shocking: उसे इश्क था या कुछ और...लेकिन उसने दुनिया छोड़ने से पहले लिखा- तेरी बहुत याद आती है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shocking: उसे इश्क था या कुछ और...लेकिन उसने दुनिया छोड़ने से पहले लिखा- तेरी बहुत याद आती है
Sat, 05 Nov 2022 03:06 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 05 Nov 2022 03:06 PM IST
सार
राजस्थान के भीलवाड़ा जिले से आत्महत्या का एक ऐसा मामला सामने आया, जो अंदर से झकझोर कर रख देगा। दरअसल, युवक किसी के प्यार में पागल था या कोई और बात थी, यह जांच का विषय है। लेकिन उसने मरने से पहले लिखा, तेरी बहुत याद आती है।
विज्ञापन
मृतक युवक
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भीलवाड़ा जिले के मांडल कस्बे में एक युवक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखने के बाद आत्महत्या कर लिया। ऐसा बताया जा रहा है कि युवक किराए पर रहकर एक फैक्ट्री में काम करता था। वह कुछ दिन से किसी बात को लेकर परेशान चल रहा था। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लेकर जांच शुरू की।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, आकाश कोली नाम का युवक उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले का निवासी था। वह राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के मांडल कस्बे में किराए पर रहकर फैक्ट्री में काम करता था। आकाश ने आत्महत्या करने से पहले सोशल मीडिया पर स्टेट्स अपडेट किया था, जिसमें लिखा था कि 'तेरी बहुत याद आती है'। इसके बाद आकाश ने पहले अपने हाथ की नसें काटीं और फिर फांसी लगा ली।
विज्ञापन
मांडल पुलिस चौकी प्रभारी चिराग खा कायमखानी ने बताया, आकाश कोली नाम के युवक ने किराए के मकान में आत्महत्या कर लिया। मकान मालिक ने जब आकाश का शव आंगन में पड़ा देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। उसके गले में फंदे के साथ उसके हाथ की नसें कटी हुई थीं।
विज्ञापन
मां से बात करते समय रो रहा था...
मृतक आकाश के साथी मनोज यादव ने बताया, आकाश फैक्ट्री में काम करता था। पिछले दो दिनों से काम पर नहीं आ रहा था। आत्महत्या करने से पहले वह अपनी मां से फोन पर बात कर रहा था और किसी परेशानी को लेकर रो भी रहा था। रात को उसे चुप कराया, वह अपने कमरे में चला गया। सुबह उसके आत्महत्या करने की जानकारी मिली।