{"_id":"64a9318fb61b376ac307af33","slug":"up-student-preparing-for-iit-commits-suicide-in-kota-hindi-news-2023-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kota News: आईआईटी की तैयारी कर रहे यूपी के छात्र ने की आत्महत्या, दो महीने पहले ही कोचिंग करने आया था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kota News: आईआईटी की तैयारी कर रहे यूपी के छात्र ने की आत्महत्या, दो महीने पहले ही कोचिंग करने आया था
Sat, 08 Jul 2023 03:21 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 08 Jul 2023 03:21 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश रामपुर के रहने वाले एक छात्र ने कोटा में आत्महत्या कर ली। वह यहां रहकर आईआईटी की तैयारी कर रहा था। दो महीने पहले ही छात्र रामपुर से कोचिंग करने के लिए कोटा आया था। मृतक के पास से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन
पुलिस ने केस दर्ज कर जांच की शुरू।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोटा के महावीरनगर थाना क्षेत्र में महावीरनगर द्वितीय में रहकर आईआईटी की तैयारी कर रहे छात्र ने शुक्रवार रात को आत्महत्या कर ली। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को न्यू मेडिकल कॉलेज के पोस्टमार्टम रूम में रखवाया गया है। पुलिस ने बताया कि मृतक छात्र के परिजनों को सूचना दे दी है। उनके कोटा पहुंचने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि मृतक छात्र फैजुल्लनगर, रामपुर उत्तरप्रदेश निवासी बहादुर सिंह (17) दो महीने पहले ही आईआईटी की तैयारी करने के लिए कोटा आया था। शनिवार सुबह उसका साथी छात्र कमरे पर पहुंचा तो बहादुर फंदे पर लटका हुआ था। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मामले की जांच की जा रही रही है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि मृतक बहादुर सिंह के साथ ही यूपी का ही एक छात्र अर्पित भी रहकर कोचिंग कर रहा था। दोनों रोज महावीर नगर स्थित एक लाइब्रेरी में पढ़ाई करने जाते थे। शुक्रवार रात अर्पित ने बहादुर को लाइब्रेरी चलने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया। शनिवार सुबह करीब 7 बजे अर्पित वापस कमरे पर आया। उसने बहादुर को दरवाजा खोलने के लिए आवाज दी, लेकिन उसने नहीं खोला। धक्का देकर गेट खोला तो अंदर बहादुर फंटे पर लटका हुआ था।
विज्ञापन