{"_id":"27079ffbed16f6fc963aef2e6712b960","slug":"unknown-person-threatened-to-bomb-blast-in-the-train-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बम से उड़ाने की मिली धमकी, खाली करवाई ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बम से उड़ाने की मिली धमकी, खाली करवाई ट्रेनें
Updated Wed, 28 Oct 2015 10:52 PM IST
विज्ञापन
राजस्थान में शुक्रवार को दो ट्रेनों को बम से उड़ाने की धमकी के कारण हड़कम्प मच गया। अजमेर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस और जयपुर की ओर से होकर जाने वाली कामाख्या एक्सप्रेस को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद दोनों ट्रेनों को खाली करवाया गया।
विज्ञापन
जांच के बाद ट्रेनों को रवाना किया गया। अज्ञात व्यक्ति की ओर से दी गई इस धमकी के बाद जयपुर और अजमेर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
जीआरपी को मिला धमकी भरा पत्र
रेलवे के अनुसार एक अज्ञात व्यक्ति ने अहमदाबाद जीआरपी को एक धमकी भरा पत्र भेजा था। इस पत्र में इन दोनों ट्रेनों को बम से उड़ाने की बात की गई थी। दोनों ट्रेनों से यात्रियों को बाहर निकाला गया, जिससे यात्रियों को काफी असुविधा हुई। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।