फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Union Minister Gajendra Singh Shekhawat attacked CM Ashok Gehlot in Rajasthan New District

Rajasthan: नए जिलों की घोषणा, केंद्रीय मंत्री शेखावत बोले- चुनावी लाभ के लिए आनन-फानन में लिया गया निर्णय

Sun, 19 Mar 2023 08:28 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 19 Mar 2023 08:28 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा- सात दिन पहले सरकार एक नोटिफिकेशन जारी करती है कि जो कमेटी सेवानिवृत्त आईएएस रामलुभाया के नेतृत्व में बनाई गई है, उसका काम पूरा नहीं हुआ है, इसलिए उसको एक्सटेंशन दिया गया है। एक सप्ताह के बाद में कमेटी की अंतरिम रिपोर्ट के आधार पर नए जिले घोषित कर दी गई।

विज्ञापन
Union Minister Gajendra Singh Shekhawat attacked CM Ashok Gehlot in Rajasthan New District
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने नए जिलों की घोषणा को लेकर गहलोत सरकार पर हमला बोला। शेखावत ने कहा कि ये सिर्फ चुनावी लाभ के लिए आनन-फानन और तुगलकी फरमान वाला निर्णय है। शेखावत ने कहा कि यह नायाब नमूना पहली बार हुआ होगा, जब अंतरिम रिपोर्ट के आधार पर जिले घोषित कर दिए गए हों।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री शेखावत रविवार को भाजपा के पूर्व विधायक और पूर्व मंत्री हरीश कुमावत के निधन पर शोक जताने नागौर के कुचामन पहुंचे। यहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए नए जिलों की घोषणा पर कहा कि मुझे लगता है कि यह प्रश्न ही बेमानी है। हम सब जानते हैं कि केवल चुनाव के लाभ के लिए आनन-फानन में इस तरह का तुगलकी फरमान जारी किया गया है। 
विज्ञापन


शेखावत ने कहा- सात दिन पहले सरकार एक नोटिफिकेशन जारी करती है कि जो कमेटी सेवानिवृत्त आईएएस रामलुभाया के नेतृत्व में बनाई गई है, उसका काम पूरा नहीं हुआ है, इसलिए उसको एक्सटेंशन दिया गया है। एक सप्ताह के बाद में कमेटी की अंतरिम रिपोर्ट के आधार पर नए जिले घोषित कर दिए। उन्होंने कहा कि मेरे हिसाब से यह नायाब नमूना पहली बार हुआ होगा, जब सरकार ने अंतरिम रिपोर्ट के आधार पर जिले घोषित कर दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मैं सुबह कुछ जिलाधिकारियों से चर्चा कर रहा था। जिलाधिकारियों को भी इस बात की जानकारी नहीं है, कौन से जिले में कौन सी तहसील होगी? यहां तो स्थिति और भी हास्यास्पद है। दो जगह दो अलग-अलग विधायक एक ही जिला बनने के अलग-अलग मुख्यालय की खुशियों में लड्डू बांट रहे हैं और फूलवर्षा कर रहे हैं।

नए जिलों का भगवान ही मालिक 
बगड़ी (लक्ष्मणगढ़) में शेखावत ने कहा कि जिस तरह से नए जिलों का गठन किया गया है, उससे लगता है कि सरकार ही जानती है कि इनका क्या होगा? जिस तरह बोलचाल की भाषा में किसी के लिए कहा जाता है, इसका तो राम को ही पता। उसी प्रकार नए जिलों को लेकर भगवान ही जानता है क्या होगा? इनके बारे में तो सरकार भी नहीं जानती होगी।

केंद्र की योजनाओं के बूते हो रहा है राज्य में विकास 
शेखावत ने कहा कि राजस्थान में धरातल पर जो भी विकास दिख रहा है, वह सब केंद्र की योजनाओं के बूते दिख रहा है। रोड नेटवर्क का सारा काम केंद्र सरकार कर रही है। मनरेगा में केंद्र सरकार का पैसा है। जल जीवन मिशन भी केंद्र सरकार के सहयोग से चल रहा है। राज्य सरकार की आय लोन चुकाने में या रुटीन के खर्चों में ही पूरी हो रही है।


श्री करणी सेना के संस्थापक और पूर्व मंत्री को दी श्रद्धांजलि
शेखावत किशनगढ़, नागौर और लक्ष्मणगढ़ कालवी में शोकसभाओं में शामिल हुए। शेखावत कालवी गांव पहुंचे और श्री राजपूत करणी सेना के संस्थापक लोकेंद्र सिंह कालवी को पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद शेखावत कुचामन में पूर्व मंत्री हरीश कुमावत को श्रद्धांजलि देने उनके निवास पहुंचे और परिवार को ढांढस बंधाया। शेखावत ने कहा कि हरीश जी भारतीय जनसंघ के समय की पीढ़ी के व्यक्ति थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed