{"_id":"626d440052d43a0dac49df5a","slug":"union-minister-gajendra-singh-shekhawat-attacked-cm-ashok-gehlot","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: केंद्रीय मंत्री शेखावत बोले- कांग्रेस के सत्ता में रहते ही प्रदेश में क्यों आता है बिजली संकट?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: केंद्रीय मंत्री शेखावत बोले- कांग्रेस के सत्ता में रहते ही प्रदेश में क्यों आता है बिजली संकट?
Sat, 30 Apr 2022 07:43 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारां
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारां
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 30 Apr 2022 07:43 PM IST
सार
केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि सरकार अपनी विफलताओं को छुपाती है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इसमें माहिर हैं, उन्हें जादूगरी खूब आती है इसीलिए वह जादूगर कहलाते हैं।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर बोला हमला।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के बारां जिले में पहुंचे केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बिजली संकट को लेकर सरकार पर करारा हमला बोला। उन्होंने कहा कि बिजली संकट के नाम पर प्रदेश में महंगी बिजली खरीदी जा रही है। यह एक घोटाला है। जब भी प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनी, हमेशा बिजली संकटा आया है। मैं से पूछना चाहता हूं कि आखिर कांग्रेस के सत्ता में रहते ही ऐसा क्यों होता है?
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि सरकार अपनी विफलताओं को छुपाती है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इसमें माहिर हैं, उन्हें जादूगरी खूब आती है इसीलिए वह जादूगर कहलाते हैं। बता दें कि शेखावत भाजपा के प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने के लिए शनिवार को बारां पहुंचे थे।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री ने एसीबी और आरएएस अधिकारियों के टकराव को लेकर भी सरकार पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि एसीबी द्वारा राजस्थान के प्रशासनिक अधिकारीयों के खिलाफ कार्रावाई की जा रही है। अधिकारी ही सरकार पर आरोप लगा रहे हैं। अब इस पर सरकार क्या कहेगी?
विज्ञापन