फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Union Minister Arjun Meghwal performed power show on Ambedkar Jayanti in Bikaner Govind Meghwal participated in rally

Bikaner : केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल ने किया शक्ति प्रदर्शन, गोविंद मेघवाल ने भी दिखाया दमखम

Fri, 15 Apr 2022 01:16 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: रोमा रागिनी Updated Fri, 15 Apr 2022 01:16 PM IST
सार

आंबेडकर जयंती पर बीकानेर में दो मंत्रियों ने जमकर एक दूसरे पर जुबानी हमला बोला। आपदा प्रबंधन मंत्री गोविंद राम मेघवाल और केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने एक दूसरे पर क्षेत्र में काम नहीं करने के आरोप लगाए।

विज्ञापन
Union Minister Arjun Meghwal performed power show on Ambedkar Jayanti in Bikaner Govind Meghwal participated in rally
अर्जुन मेघवाल और गोविंद मेघवाल - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

बीकानेर में दो नेताओं के बीच सियासी पारा अपने परवान पर है। नेता अभी से एससी वोट बैंक पर निशाना साधने में जुटे हुए हैं। आंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या के मौके पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल ने शक्ति प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन


इस दौरान सांसद पुत्र रवि मेघवाल ने आपदा प्रबंधन मंत्री गोविंद राम मेघवाल पर जमकर जुबानी हमला बोला। उन्होंने कहा कि मंत्री जी ने विकास के नाम पर खाजूवाला को मूर्ख बनाया है। कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिलने के बाद मंत्री का सिर्फ अपने परिवार पर ध्यान केंद्रित है। रवि शेखर मेघवाल ने मंत्री कैबिनेट मंत्री गोविंद राम मेघवाल पर आरोप लगाते हुए कहा कि मंत्री जी आप अपने विधानसभा क्षेत्र में करवाए गए विकास कार्यों के बारे में भी जनता को बताएं। 

विज्ञापन


गोविंद मेघवाल ने भी अर्जुन राम मेघवाल पर बोला जुबानी हमला
वहीं प्रदेश के आपदा प्रबंधन मंत्री गोविंद मेघवाल ने आंबेडकर जयंती के मौके पर सामाजिक एकता संकल्प रैली में अपना दमखम दिखाया। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल लोकसभा में प्रधानमंत्री के पीछे बैठकर मेज थपथपाने के अलावा कुछ नहीं किया है। केंद्रीय मंत्री होने के बावजूद आज तक बीकानेर की मुख्य समस्या रेलवे फाटक की समस्या का निदान नहीं करवा पाए हैं। शहर के लोगों को रेल फाटक बंद होने से भारी समस्या का सामना करना पड़ता है। बीकानेर की जनता की समस्याएं जस की तस है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बीकानेर में ड्राई पोर्ट, जिले में पोटाश का अथाह भंडार होने के बावजूद इस क्षेत्र में वे कोई भी काम नहीं करवा पाए। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा और आरएसएस भारत के संविधान को समाप्त करने में लगे हैं। देश में बढ़ रही महंगाई का पूछने पर भाजपा वाले जय श्री राम और पाकिस्तान की बात करते हैं। इस मौके पर विधायक के रूप में खाजूवाला में तीन साल के विकास कार्यों की पुस्तिका का लोकार्पण भी किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed