फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Union Minister Anurag Thakur inaugurated Sansad Khel Mahakumbh in Chittorgarh

Rajasthan: चित्तौड़गढ़ पहुंचे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, सांसद खेल महाकुंभ का किया उद्घाटन

Mon, 09 Jan 2023 12:55 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़ Published by: रोमा रागिनी Updated Mon, 09 Jan 2023 12:55 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने घोषणा की कि इनडोर स्टेडियम को 14 महीने में पूरा किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

विज्ञापन
Union Minister Anurag Thakur inaugurated Sansad Khel Mahakumbh in Chittorgarh
कार्यक्रम के दौरान अनुराग ठाकुर - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर चित्तौड़गढ़ पहुंचे, जहां उन्होंने सांसद खेल महाकुंभ का उद्घाटन किया। इस दौरान सांसद सीपी जोशी पूर्व कैबिनेट मंत्री नरपत सिंह राजवी चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह जिला प्रमुख डॉक्टर सुरेश धाकड़ सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। 

विज्ञापन


मंच पर सांसद सीपी जोशी ने स्वागत उद्बोधन दिया। इस खेल महाकुंभ में 122 टीमें कबड्डी क्रिकेट वॉलीबॉल और एथलीट प्रतियोगिताओं में भाग ले रही है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने खेल महाकुंभ का ध्वजारोहण करते हुए चित्तौड़गढ़ में बनने वाले साढ़े चार करोड़ की लागत के इंडोर स्टेडियम का शिलान्यास किया। 

विज्ञापन


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि पूर्व में खेलों का बजट 830 सौ करोड़ था। जिसे लेकर देश की मोदी सरकार ने 3000 करोड़ कर दिया है। वहीं खेलो इंडिया फिट इंडिया मूवमेंट को लेकर देश में 1000 खेलो इंडिया केंद्रों का शुभारंभ किया जा रहा है। जिनमें से 750 केंद्र बन कर तैयार हो चुके हैं। इसी के साथ खेल प्रतिभाओं को अवसर देने के लिए सरकार उन्हें दिए जाने वाले भत्तों में बढ़ोतरी की गई है। सरकार मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को अलग से सुविधाएं देकर अतिरिक्त खर्च भी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


इसी के साथ उन्होंने घोषणा भी की की इनडोर स्टेडियम को 14 महीने में पूरा किया जाए, उसके बाद चित्तौड़गढ़ के सिंथेटिक ट्रैक की मांग को भी पूरा किया जाएगा। सांसद जोशी विधायक चंद्रभान सिंह के साथ केंद्रीय खेल मंत्री ने ई-रिक्शा में बैठकर खिलाड़ियों से मुलाकात की और उनका उत्साहवर्धन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed