फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Union Jal Shakti Minister Gajendra Singh Shekhawat reviews Jal Jeevan Mission in Jaipur Hindi News

Jaipur: जल जीवन मिशन और स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा, शेखावत बोले-डबल इंजन की सरकार है तो कार्यगति भी होगी डबल

Thu, 08 Feb 2024 07:38 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 08 Feb 2024 07:38 AM IST
सार

केंद्रीय मंत्री शेखावत ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ जल जीवन मिशन और स्वच्छ भारत मिशन को लेकर बिंदुवार चर्चा की। चार घंटे की मैराथन बैठक में शेखावत ने कहा कि पिछली सरकार के भ्रष्टाचार के चलते राज्य में दोनों योजनाओं में काम नहीं हुआ।

विज्ञापन
Union Jal Shakti Minister Gajendra Singh Shekhawat reviews Jal Jeevan Mission in Jaipur Hindi News
जल जीवन मिशन और स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा बैठक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने जल जीवन मिशन और स्वच्छ भारत मिशन के राजस्थान में क्रियान्वयन में उदासीनता के लिए तत्कालीन कांग्रेस सरकार की आलोचना की। अधिकारियों को दोनों योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश देते हुए शेखावत ने कहा कि अब डबल इंजन की सरकार है तो कार्यगति भी डबल हो जाएगी। 

विज्ञापन


दरसअल, बुधवार रात को शेखावत ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ जल जीवन मिशन और स्वच्छ भारत मिशन को लेकर बिंदुवार चर्चा की। चार घंटे की मैराथन बैठक में शेखावत ने कहा कि पिछली सरकार के भ्रष्टाचार के चलते राज्य में दोनों योजनाओं में काम नहीं हुआ। जल जीवन मिशन में राजस्थान नीचे से दूसरे पायदान पर है तो स्वच्छ भारत मिशन में नीचे से तीसरे-चौथे पायदान पर पहुंच गया। उन्होंने अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण  कार्य करने और कार्य की गति को बढ़ाने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री शेखावत ने पिछली सरकार के भ्रष्टाचार की जांच कराने और कार्य की जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मंत्री, सचिव, चीफ इंजीनियर के स्तर पर समयबद्ध रिव्यू किया जाए। जल जीवन मिशन के तहत जिन गांवों में 70-80 प्रतिशत काम हो चुका है, उनमें अगले एक महीने में 100 प्रतिशत काम पूरा कर लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शेखावत ने कहा कि राज्य की पिछली सरकार ने राजनीतिक द्वेष में इन योजनाओं के प्रति उदासीनता दिखाई थी, लेकिन अब डबल इंजन की सरकार है तो कार्यगति भी डबल हो जाएगी। मुख्यमंत्री की प्रशंसा करते हुए शेखावत ने कहा कि भजनलाल कुशल, कर्मठ और जनहित के प्रति सजग हैं। बैठक में राज्य के मंत्री मदन दिलावर और कन्हैया लाल चौधरी भी उपस्थित रहे।


राजस्थान में जेजेएम की धीमी गति 
गौरतलब है कि राजस्थान में जल जीवन मिशन की गति काफी धीमी चल रही है। तत्कालीन कांग्रेस सरकार के समय 30 हजार करोड़ रुपए से अधिक धनराशि आवंटित करने के बाद भी तेज गति से काम नहीं हुआ। जहां देश में 74.02 प्रतिशत ग्रामीण घरों में नल से जल के कनेक्शन हो चुके हैं, वहीं राजस्थान में यह 46.19 प्रतिशत ही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed