{"_id":"63da35a0157d795b13149218","slug":"union-budget-give-direction-to-india-development-says-bjp-leader-lalchand-kataria-2023-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budget: मैंने पूरे जीवन में ऐसा बजट नहीं देखा है, कटारिया बोले- ये देश को देगा विकास का दिशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budget: मैंने पूरे जीवन में ऐसा बजट नहीं देखा है, कटारिया बोले- ये देश को देगा विकास का दिशा
Wed, 01 Feb 2023 03:19 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 01 Feb 2023 03:19 PM IST
सार
नेता प्रतिपक्ष और भाजपा नेता गुलाबचंद कटारिया ने केंद्रीय बजट को देश को विकास की दिशा देने वाला बजट बताया है। उन्होंने कहा कि बजट में सभी वर्गों को राहत देने का काम किया गया है। मैंने मेरे पूरे जीवन में ऐसा बजट नहीं देखा है।
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और भाजपा के दिग्गज नेता गुलाबचंद कटारिया ने केंद्रीय बजट को सभी वर्गों को राहत देने वाला बताया। उन्होंने कहा कि यह भारत को विकास की दिशा में आगे लेकर जाने वाला बजट है। हम अभी दुनिया में 5वीं बड़ी अर्थिक शक्ति के रूप में उभरें है, आज के बजट से देश को कई पायदान आगे बढ़ाने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन
कटारिया ने कहा कि इस बजट से संपूर्ण विकास होगा, यह पहला बजट है जिसमें आयकरदाताओं को भारी छूट मिली है, यह पहला बजट है जिसमें किसानों और युवाओं को लाभ दिया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि ये पहला बजट है जिसमें 45 लाख नौजवानों को 3 साल तक भत्ता देने की बात कही गई है। एक करोड़ किसानों को जैविक खेती के प्ररित किया है। बजट में हर पक्ष को ध्यान में रखा गया है, देश के इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए 2 लाख करोड़ रेलवे में रखा गया है। 5 नए एयरपोर्ट बनाने का लक्ष्य रखा गया है रोड इन्फ्रास्ट्रक्चर बनाने के लिए 75 हजार करोड़ रुपये रखें गए गए हैं।
विज्ञापन
कटारिया ने कहा कि गरीब कल्याण की योजनाएं जो 80 करोड़ लोगों को फायदा देती है उसको बढ़ाया गया है। जिस प्रकार का बजट प्रस्तुत किया गया है वो तारीफ के काबिल है। उन्होंने कहा कि मेरे पूरे जीवन काल में इस प्रकार का बजट कभी नहीं आया है। यह बजट देश की दिशा और दशा बदल देगा।