फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   UN Resident Coordinator in India Shombi Sharp met with CM Gehlot in CMR in Jaipur

भारत में यूएन कॉर्डिनेटर : शोम्बी शार्प ने सीएम गहलोत से की मुलाकात, राज्य सरकार के योजनाओं की तारीफ

Sat, 12 Mar 2022 10:46 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Sat, 12 Mar 2022 10:46 AM IST
सार

संयुक्त राष्ट्र के रेजीडेंट कॉर्डिनेटर शोम्बी शार्प ने  मनरेगा में रोजगार 100 दिन से बढ़ाकर 125 करने पर राज्य सरकार की सराहना की है। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में गुड गर्वनेंस की दिशा में अच्छा काम हो रहा है। 

विज्ञापन
UN Resident Coordinator in India Shombi Sharp met with CM Gehlot in CMR in Jaipur
मुख्यमंत्री गहलोत और शॉम्बी शार्प - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

संयुक्त राष्ट्र के रेजीडेंट कॉर्डिनेटर शोम्बी शार्प ने मुख्यमंत्री निवास पर सीएम अशोक गहलोत से मुलाकात की। इस दौरान शार्प ने राज्य में सतत विकास के लक्ष्यों (एसडीजी) को हासिल करने में हो रही प्रगति और स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने, पारदर्शिता, जवाबदेही, पोषण स्तर में सुधार और बजट के कल्याणकारी प्रावधानों पर राज्य सरकार की सराहना की। 

विज्ञापन


शोम्बी शार्प से चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, पारदर्शिता, पेयजल, स्वच्छता, रोजगार सहित अन्य क्षेत्रों को विशेष प्राथमिकता दे रही है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में निःशुल्क दवा और जांच योजना हमने पहले ही लागू कर दी थी। अब हर वर्ग को इलाज के खर्च से चिंता मुक्त करने की दिशा में सरकार ने चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना लागू की है। इस बार बजट में सरकारी अस्पतालों में ओपीडी और आईपीडी में इलाज को पूरी तरह से निःशुल्क कर दिया गया है। राज्य में करीब 95 प्रतिशत संस्थागत प्रसव हो रहे हैं। संस्थागत प्रसव होने से राज्य में मातृ और शिशु मृत्युदर को काफी कम करने में सहायता मिली है।

विज्ञापन

90 लाख सामाजिक सुरक्षा पेंशन से लाभान्वित

उन्होंने कहा कि गरीब और जरूरतमंदों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना सरकार का प्रमुख लक्ष्य रहा है। राज्य में करीब 90 लाख लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है, जो देश के किसी भी राज्य से अधिक है। हमारा प्रयास है कि एक भी पात्र व्यक्ति सामाजिक सुरक्षा से वंचित नहीं रहे। राज्य सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों के बेहतर क्रियान्वयन में डब्ल्यूएचओ, यूनिसेफ, विश्व खाद्य कार्यक्रम आदि संयुक्त राष्ट्र की विभिन्न एजेंसियों और संगठनों से मिल रहे निरंतर सहयोग पर आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन


चर्चा के दौरान संयुक्त राष्ट्र के रेजीडेंट कॉर्डिनेटर शार्प ने कहा कि अपने राजस्थान भ्रमण के दौरान उन्हें जाहोता और तिलोनिया पंचायत जाने का अवसर मिला। वहां मैंने पाया कि राज्य में गुड गवर्नेंस की दिशा में अच्छा काम हो रहा है और पारदर्शिता के साथ योजनाओं और नीतियों का बेहतर क्रियान्वयन हो रहा है। उन्होंने सूचना के अधिकार को प्रभावी बनाने की दिशा में शुरू किए गए जन सूचना पोर्टल को सराहनीय पहल बताया।


मनरेगा में रोजगार 125 दिन करने पर की तारीफ

शॉर्प ने कहा कि उन्होंने राज्य बजट 2022-23 के प्रावधानों की जानकारी ली है। इसमें राज्य सरकार ने 1550 करोड़ के खर्च पर मनरेगा में रोजगार 100 दिन से बढ़ाकर 125 करने और शहरों में भी रोजगार के लिए ‘इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना’ लागू करना स्वागत योग्य है। साथ ही सभी जिलों में इंदिरा गांधी मातृत्व पोषण योजना शुरू करना भी अच्छा कदम है। उन्होंने कहा कि राजस्थान ऐसा राज्य है, जहां कुल जनसंख्या के बड़े हिस्से को सरकार सामाजिक सुरक्षा प्रदान कर रही है।  शॉर्प ने महिलाओं और शिशुओं के पोषण स्तर में सुधार, शिक्षा को बढ़ावा देने और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों को भी सराहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed