फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur News ›   Vallabhnagar MLA Preeti Shaktawat injured in road accident

Rajasthan: वल्लभनगर विधायक प्रीति शक्तावत सड़क हादसे में घायल, हाथ और कंधे में आई चोट

Fri, 02 Dec 2022 07:42 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला,उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,उदयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Fri, 02 Dec 2022 07:42 AM IST
सार

विधायक प्रीति शक्तावत अपनी मां के साथ एक शादी समारोह से लौट रही थी, तभी तेज रफ्तार कार ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। हादसे की सूचना पर पुलिस अधिकारी ने अस्पताल पहुंचकर विधायक से घटना की जानकारी ली।

विज्ञापन
Vallabhnagar MLA Preeti Shaktawat injured in road accident
विधायक प्रीति शक्तावत - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

उदयपुर के वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र की विधायक प्रीति गजेंद्र शक्तावत एक सड़क हादसे में घायल हो गई। घटना गुरवार शाम 5:00 बजे हुई। हादसे में प्रीति शक्तावत को हाथ और कंधे में चोटें आई हैं।

विज्ञापन


विधायक प्रीति शक्तावत जोधपुर में आयोजित एक शादी समारोह में हिस्सा लेकर उदयपुर कार से लौट रही थी। कार में प्रीति के साथ उनकी मां भगवती झाला भी मौजूद थी। तभी रणकपुर घाटे में सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी कार को टक्कर मार दी। जिससे उनके बाएं हाथ और कंधे पर चोट आई और वे घायल हो गईं। मौके से इलाज के लिए तुरंत उदयपुर के एमबी चिकित्सालय में लाया गया, जहां उदयपुर के एमबी चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ अंशुमन हनी सीनियर डॉक्टर उनका इलाज किया। 

विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलने पर संभागीय आयुक्त राजेंद्र भट्ट, कलेक्टर ताराचंद मीणा, एडीएम प्रशासन ओपी बुनकर और अन्य कई वरिष्ठ अधिकारी और पार्टी कार्यकर्ता अभी हॉस्पिटल पहुंचे। इलाज के बाद कुछ देर उन्हें चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया। इसके बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed