{"_id":"6abf3a3fc9e350c7f502d838","slug":"udaipur-surat-vande-bharat-begins-today-rush-for-diwali-bookings-seats-fill-up-in-eight-hours-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"उदयपुर-सूरत के बीच आज से वंदे भारत की शुरुआत: दिवाली की बुकिंग में मची होड़, आठ घंटे में फुल हुईं सीटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उदयपुर-सूरत के बीच आज से वंदे भारत की शुरुआत: दिवाली की बुकिंग में मची होड़, आठ घंटे में फुल हुईं सीटें
Fri, 02 Oct 2026 10:58 AM IST
हिमांशु सिंह बघेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: हिमांशु सिंह बघेल
Updated Fri, 02 Oct 2026 10:58 AM IST
सार
उदयपुर और सूरत के बीच नई वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत 2 अक्तूबर से उद्घाटन स्पेशल के रूप में हो रही है। नियमित सेवा 3 अक्तूबर से मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी। ट्रेन दोनों दिशाओं में नौ स्टेशनों पर ठहरेगी।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : ANI
विस्तार
उदयपुर और गुजरात के सूरत के बीच नई वंदे भारत एक्सप्रेस का आगाज आज से हो रहा है। भारतीय रेलवे 2 अक्तूबर को ‘उद्घाटन स्पेशल’ के रूप में इस अत्याधुनिक ट्रेन की शुरुआत कर रहा है। गाड़ी संख्या 09103 सूरत-उदयपुर सिटी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार सुबह 10:00 बजे सूरत से रवाना होकर शाम 17:40 बजे उदयपुर सिटी पहुंचेगी। रेलवे प्रशासन आठ डिब्बों वाले रैक के साथ इस स्पेशल ट्रेन का संचालन कर रहा है।नई सेवा शुरू होने से दोनों शहरों के बीच यात्रा करने वाले रेल यात्रियों को अब कम समय में आरामदायक और तेज सफर की सुविधा मिलेगी।
ट्रेन का नियमित समय और ठहराव
उद्घाटन स्पेशल के बाद रेलवे 3 अक्तूबर से इस ट्रेन का नियमित संचालन शुरू करेगा। यह ट्रेन मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी। गाड़ी संख्या 26904 उदयपुर सिटी-सूरत वंदे भारत 3 अक्तूबर से दोपहर 15:35 बजे उदयपुर से रवाना होगी और रात 23:00 बजे सूरत पहुंचेगी। वहीं, वापसी में गाड़ी संख्या 26903 सूरत-उदयपुर सिटी वंदे भारत 4 अक्तूबर से सुबह 06:10 बजे सूरत से रवाना होकर दोपहर 13:40 बजे उदयपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में नौ प्रमुख स्टेशनों पर ठहरेगी। इनमें भरूच, वडोदरा, आनंद, मणिनगर, असारवा, हिम्मतनगर, शामलाजी रोड, डूंगरपुर और जावर शामिल हैं। रेलवे ने नई व्यवस्था के तहत पुरानी गाड़ी संख्या 26963/26964 उदयपुर सिटी-असारवा-उदयपुर सिटी वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन 2 अक्तूबर से पूरी तरह बंद कर दिया है।
असारवा रूट बंद, अब सूरत तक सीधी कनेक्टिविटी
पुराने रूट में बदलाव के बाद यात्रियों को अब अहमदाबाद के असारवा के बजाय सीधे सूरत तक सीधी और तेज कनेक्टिविटी मिल रही है। नई वंदे भारत एक्सप्रेस सेवा शुरू होते ही यात्रियों में इसे लेकर उत्साह देखा जा रहा है। उदयपुर-सूरत वंदे भारत के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग शुरू होते ही महज आठ घंटे के भीतर दिवाली की छुट्टियों के टिकट पूरी तरह बुक हो गए। आगामी 11 और 12 नवंबर को सूरत से उदयपुर आने वाली ट्रेन की बुकिंग विंडो खुलते ही सीटें भर गईं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- एनजीटी के आदेश से 50 उद्योगों पर संकट: 70 साल पहले रीको ने दी थी जमीन, अब वन भूमि मानकर कब्जा लेने के निर्देश
दिवाली पर बुकिंग में बढ़ी मांग
दिवाली के दौरान गुजरात से बड़ी संख्या में पर्यटक उदयपुर और नाथद्वारा घूमने के लिए पहुंचते हैं। गुरुवार शाम तक 11 नवंबर के सफर के लिए एसी चेयर कार में 41 और एग्जीक्यूटिव चेयर कार में 26 यात्रियों की प्रतीक्षा सूची दर्ज हो चुकी थी। त्योहार के मौसम में लाभ पंचमी तक यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए ट्रेन की सभी सीटें बुक हो चुकी हैं। हालांकि, 13 नवंबर और बाकी सामान्य दिनों के लिए यात्रियों को टिकट आसानी से उपलब्ध हो रहे हैं।