{"_id":"67e75e2fde784842db027df5","slug":"udaipur-roadways-initiative-contracted-buses-to-operate-on-rural-routes-udaipur-news-c-1-1-noi1399-2776007-2025-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udaipur News: बरसों से बंद पड़े ग्रामीण रूटों पर दौड़ेंगी अनुबंधित बसें, राजस्थान रोडवेज ने जारी किए टेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udaipur News: बरसों से बंद पड़े ग्रामीण रूटों पर दौड़ेंगी अनुबंधित बसें, राजस्थान रोडवेज ने जारी किए टेंडर
Sat, 29 Mar 2025 08:35 AM IST
उदयपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: उदयपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Mar 2025 08:35 AM IST
सार
ग्रामीण क्षेत्रों में बरसों से बंद पड़ी बस सेवाओं की पुन: बहाली के लिए उदयपुर में राजस्थान रोडवेज ने अनुबंधित बसों के संचालन की तैयारी की है। इसके तहत रोडवेज निजी बसों को अनुबंध पर लेकर बस सेवाएं शुरू करेगा।
विज्ञापन
उदयपुर रोडवेज बस स्टैंड
विस्तार
उदयपुर में राजस्थान रोडवेज ने ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन सुविधा बढ़ाने के लिए अनुबंधित बसों के संचालन की तैयारी कर ली है। इसके तहत 22 रूटों पर बसें चलाई जाएंगी, जो रोजाना 5 हजार 238 किलोमीटर की दूरी तय करेंगी। इस योजना से 206 प्रमुख ग्राम पंचायतों सहित सैकड़ों छोटे गांवों के यात्रियों को लाभ मिलेगा।
रोडवेज मुख्यालय ने इस योजना के लिए ऑनलाइन टेंडर जारी कर दिए हैं। इच्छुक बस संचालक 16 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं, जबकि 21 अप्रैल को टेंडर खोले जाएंगे। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद बसों पर रोडवेज का आधिकारिक लोगो लगाया जाएगा, इसके बाद ये बसें निर्धारित बस स्टैंड से संचालित होंगी।
ये भी पढ़ें: Bikaner News: सीएम भजनलाल शर्मा को धमकी देने के मामले में चार पुलिसकर्मी निलंबित, जेल में सघन तलाशी जारी
विज्ञापन
बस संचालकों को रोडवेज को प्रति किलोमीटर प्रति सीट 0.23 पैसा भुगतान करना होगा। गौरतलब है कि इन रूटों पर पहले रोडवेज की बसें संचालित होती थीं, लेकिन बसों की कमी के चलते सेवाएं बंद करनी पड़ी थीं। अब रोडवेज ने निजी बसों को अनुबंध पर लेकर पुनः सेवाएं शुरू करने की तैयारी की है।
राजस्थान रोडवेज के मुख्य प्रबंधक हेमंत शर्मा ने बताया कि यह पहल ग्रामीण यात्रियों को सुगम और सुलभ परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए की जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में वर्षों से बंद पड़ी बस सेवाओं को फिर से बहाल किया जाएगा, जिससे यात्रियों को राहत मिलेगी।