फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur News ›   Udaipur News: They were cheating on the pretext of job through network marketing, nine youths detained

Udaipur News: नेटवर्क मार्केटिंग के जरिये नौकरी का झांसा देकर लगा रहे थे चूना, नौ युवकों को हिरासत में लिया

Sat, 25 May 2024 08:08 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 25 May 2024 08:08 AM IST
सार

बेरोजगारों को नौकरी देने के नाम पर ठगी का धंधा कर रहे नौ लोगों को शहर की सुखेर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये लोग नेटवर्क मार्केटिंग का फर्जी ऑफिस खोलकर लोगों को नौकरी देने का झांसा देकर उनसे ठगी कर रहे थे। मुख्य आरोपी अब भी फरार है।

विज्ञापन
Udaipur News: They were cheating on the pretext of job through network marketing, nine youths detained
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उदयपुर के सुखेर थाना क्षेत्र में नेटवर्क मार्केटिंग का फर्जी ऑफिस खोलकर बेरोजगारों को काम देने के बहाने ठगने का धंधा कर रहे 9 लोगों को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया लेकिन इस फर्जी कंपनी के प्रमुख ठग फरार हो गए।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ठगी का शिकार बने कोटा संभाग के बारां निवासी विष्णु चौपदार ने 24 मई को सुखेर थाने में नौकरी के नाम पर 59 हजार 922 रुपये ठगने का आरोप लगाया था। प्रार्थी विष्णु ने रिपोर्ट में बताया कि उसके मित्र प्रदीप ने नौकरी दिलाने के लिए उसे उदयपुर बुलाया था, यहां आने पर वह उसे ecrmpl कंपनी के ऑफिस ले गया। वहां मौजूद लोगों ने विष्णु को ऑनलाइन सेलिंग का काम बताकर ट्रेनिंग के नाम पर  59,922 रुपये ठग लिए। 
विज्ञापन


पीड़ित की रिपोर्ट के आधार पर सुखेर थानाधिकारी हिमांशु सिंह राजावत के नेतृत्व में पुलिस ने छापा मारकर नौ युवकों को यहां से हिरासत में लिया है, इस ठगी कांड में लिप्त कुछ युवतियों से भी पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed