{"_id":"67cb2333a279ef090b0496da","slug":"udaipur-news-the-fire-on-the-hills-of-sajjangarh-took-a-terrible-form-2025-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: ज्वालामुखी की तरह दिख रही सज्जनगढ़ की पहाड़ियां, चार दिन से धधक रही आग हुई तेज, दूर तक दिख रही लपटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: ज्वालामुखी की तरह दिख रही सज्जनगढ़ की पहाड़ियां, चार दिन से धधक रही आग हुई तेज, दूर तक दिख रही लपटें
Fri, 07 Mar 2025 10:20 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 07 Mar 2025 10:20 PM IST
सार
आग अब मानसून पैलेस को चारों तरफ से घेर चुकी है, और उदयपुर जिला प्रशासन इसे बुझाने की पूरी कोशिश कर रहा है। यदि आग पर जल्द काबू नहीं पाया गया, तो सेना के हेलीकॉप्टरों की मदद ली जा सकती है। अग्निशमन विभाग के कर्मचारी लगातार आग बुझाने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
रात 9 बजे आग अचानक तेज हो गई आग।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उदयपुर में चार दिन से धधक रही सज्जनगढ़ की पहाड़ियां शुक्रवार रात ज्वालामुखी की तरह जलने लगी। रात करीब 9 बजे आग ने इतना विकाराल रूप ले लिया कि तीन किलोमीटर दूर से आग की लपटें दिखाई देने लगीं। अचानक उठी तेज आग की लपटों को देखकर आस पास की कॉलोनी वाले लोग डर गए। वहीं मौक़े पर मौजूद अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों के लिए भी खतरा बढ़ गया। ये आग की लपटें करीब आधे घंटे तक गुबार की तरह उठती रही और फिर हल्की थम गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
आग से घिरा मानसून पैलेस
उदयपुर के मानसून पैलेस को अब आग ने चारों तरफ से घेर लिया है और उदयपुर जिला प्रशासन इस पर काबू पाने की कोशिश में है। अगर अब भी इस पर काबू नहीं पाया जा सका तो सेना के हेलीकाप्टर्स की मदद लेनी पड़ सकती है।
विज्ञापन
ये है मामला
यह आग मंगलवार को सज्जनगढ़ के गोरेल्ला चौकी पहाड़ी क्षेत्र में लगी थी, जो कुछ ही देर में फैल गई। आग पर काबू पाने के लिए मंगलवार शाम को ऑपरेशन शुरू किया गया। लेकिन, अब तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। बढ़ते दावानल को देखते हुए प्रशासन ने आसपास के सभी मकान खाली करवा लिए हैं।