फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur News ›   Udaipur News: Student stabs ice cream parlor operator in Udaipur

Udaipur News: उदयपुर विश्वविद्यालय गेट के बाहर चाकूबाजी, छात्र ने आइसक्रीम पार्लर संचालक को मारा चाकू

Thu, 17 Oct 2024 05:48 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 17 Oct 2024 05:48 PM IST
सार

उदयपुर में एक बार फिर से शहर में चाकूबाजी की वारदत हुई। उदयपुर की मोहनलाल सुखाडिया विश्वविद्यालय के गेट के बाहर चाकूबाजी की घटना को अंजाम दिया गया। 

विज्ञापन
Udaipur News: Student stabs ice cream parlor operator in Udaipur
घायल को लाया गया अस्पताल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उदयपुर में मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के गेट के बाहर चाकूबाजी की घटना हुई, जिसमें विद्याधर कृष्ण नामक युवक पर फर्स्ट ईयर के छात्र धवल और उसके दो साथियों ने हमला किया। विद्याधर अपनी कार से गेट पर पहुंचा था जब धवल ने उस पर चाकू से वार किया। हमले के बाद धवल और उसके साथी फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। विद्याधर को इलाज के लिए एमबी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि यह घटना दोनों के बीच पुरानी रंजिश का परिणाम है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक फर्स्ट ईयर में पढ़ने वाला छात्र धवल अपने दो अन्य साथियों के साथ यूनीवर्सिटी के गेट पर खड़ा हुआ था। थानाधिकारी भरत योगी ने बतया कि फर्स्ट ईयर का छात्र धवल और उसके दो अन्य साथी ने विद्याधर कृष्ण नामक युवक को यूनीवर्सिटी गेट पर बुलाया। जब विद्याधर अपनी कार से यूनीवर्सिटी गेट पर पहुंचा तो वहां मौजूद धवल ने उसपर चाकू से हमला कर दिया। हमले के बाद धवल और उसके साथी मौके से फरार हो गए। 
विज्ञापन


सूचना पर प्रतापगनर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों की तलाश शुरू की। वहीं, घायल विद्याधर कृष्ण को इलाज के लिए एमबी हॉस्पिटल ले जाया गया। बताया जाता है कि विद्याधर उदयपुर के आरके सर्कल पर आईसक्रीम पार्लर चलाता है। जानकारी के मुताबिक धवल और विद्याधर के बीच कोई पुरानी रंजिश चल रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed