फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur News ›   Udaipur News: Lakshyaraj Singh accused Vishvaraj of showing power in the temple

मेवाड़ राजतिलक विवाद: लक्ष्यराज बोले- दबाव बनाकर घर में घुसना चाहते हैं लोग, एकलिंगजी मंदिर को लेकर कही ये बात

Wed, 27 Nov 2024 02:02 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Wed, 27 Nov 2024 02:02 AM IST
सार

उदयपुर के पूर्व राजघराने में विवाद के बीच लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने विश्वराज सिंह पर शक्ति प्रदर्शन और पद के गलत इस्तेमाल का आरोप लगाया। सोमवार को विश्वराज सिंह का राजतिलक हुआ था, लेकिन उदयपुर सिटी पैलेस में प्रवेश न मिलने पर विवाद बढ़ गया। प्रशासन ने विवादित स्थल को कुर्क कर रिसीवर नियुक्त किया है।

विज्ञापन
Udaipur News: Lakshyaraj Singh accused Vishvaraj of showing power in the temple
पत्रकारों से वार्ता करते लक्ष्यराज सिंह मेवाड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उदयपुर के पूर्व राजघराने में पिछले दो दिन से चल रहे विवाद के बीच मंगलवार की रात करीब 9 बजे मेवाड़ राज परिवार के लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ मीडिया से मुखातिब हुए। उन्होंने कहा कि जो कुछ भी दो दिनों में हुआ वह निराशाजनक है। उन्होंने विश्वराज सिंह मेवाड़ (नाथद्वारा विधायक) पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ पदों पर बैठे हुए लोग इसका फायदा उठा रहे हैं और शक्ति प्रदर्शन के जरिए गलत रास्ता अपना रहे हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन


पद का गतल फायदा उठा रहे हैं लोग
घटनाक्रम के एक दिन बाद महेंद्र सिंह मेवाड़ के छोटे भाई अरविंद सिंह मेवाड़ के पुत्र और विश्वराज सिंह मेवाड़ के चचेरे भाई लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ मीडिया से मुखातिब हुए। उन्होंने कहा कि पिछले दो दिनों में जो कुछ भी हुआ है वह काफी निराशाजनक है। जो स्थिति बनी उसे शक्ति प्रदर्शन का माध्यम बनाया गया। लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने विश्वराज सिंह का नाम लिए बिना कहा कि कुछ लोग पदों पर बैठकर उसका गलत फायदा उठा रहे हैं। लोगों को गुमराह कर शक्ति प्रदर्शन किया जा रहा है। अपनी किसी भी बात को मनवाने के लिए गैर कानूनी रास्ता भी अपनाया जा सकता था। साथ ही उन्होंने मीडिया के सामने एकलिंगजी मंदिर के दर्शन को लेकर भी बात स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि मंदिर कभी भी किसी के लिए भी नहीं बंद किया गया। मंदिर में कोई भी कभी भी दर्शन के जा सकता है। मंदिर के दर्शन को लेकर कई तरह की बातें फैलाई गई हैं। वो सब बस एक अफवाह हैं। हां इतना जरूर है कि मंदिर सबकी आस्था से जुड़ा है। वहां आस्था और भााव के साथ जाया जाता है, लेकिन कुछ लोग इसे शक्ति प्रदर्शन की जगह बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये है पूरा मामला
बता दें कि मेवाड़ राजघराने के महेंद्र सिंह मेवाड़ के निधन के बाद सोमवार को उनके पुत्र विश्वराज सिंह का चित्तौड़गढ़ में राजतिलक किया गया था। इसके बाद वह उदयपुर सिटी पैलेस में कुल देवता के दर्शन के लिए गए थे, लेकिन उन्हें सिटी पैलेस में प्रवेश नहीं दिया गया। सिटी पैलेस में निवास कर रहे उनके चाचा अरविंद सिंह मेवाड़ परिवार की ओर से नोटिस और प्रशासन से मांग के बाद सिटी पैलेस के बाहर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था। इसी बीच विश्वराज सिंह मेवाड़ के उदयपुर पहुंचने पर विवाद की स्थिति बन गई। सोमवार देर रात को पुलिस का घेरा तोड़कर लोगों ने सिटी पैलेस में घुसने का प्रयास किया। जवाब में सिटी पैलेस से पथराव की घटना भी हुई। इसके बाद जिला प्रशासन ने रिसीवर नियुक्त करके विवादित स्थल को कुर्क कर लिया। 

संबंधित वीडियो...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed